{"_id":"69048d99c4ee19ddb70013e8","slug":"jhansi-increased-humidity-in-the-air-has-led-to-increased-fungal-infections-and-rashes-on-the-face-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बारिश का असर...हवा में बढ़ी नमी से बढ़ा फंगल संक्रमण, चेहरे पर हुए चकत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बारिश का असर...हवा में बढ़ी नमी से बढ़ा फंगल संक्रमण, चेहरे पर हुए चकत्ते
Fri, 31 Oct 2025 03:51 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 31 Oct 2025 03:51 PM IST
सार
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि करीब पांच माह से ओपीडी में फंगल के रोगियों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रोजाना ओपीडी में 450 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
संक्रमण
- फोटो : adobe photo
विस्तार
बारिश के चलते पांच दिन से हवा में नमी बनी हुई है। इस वजह से फंगल संक्रमण के रोगियों की संख्या फिर से बढ़ गई है। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में रोगियों की लंबी लाइनें लग रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि नमी की वजह से ज्यादा खुजली हो रही है।
त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव का कहना है कि करीब पांच माह से ओपीडी में फंगल के रोगियों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि रोजाना ओपीडी में 450 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं। वह बताते हैं कि चूंकि यह एक-दूसरे के संपर्क में आने से बढ़ता है, इसलिए घर के सभी सदस्य इसकी चपेट में आ रहे हैं।
लोग तुरंत राहत के लिए बाजार से क्रीम आदि खरीदकर लगा ले रहे हैं। स्टेरॉयड होने की वजह से तुरंत खुजली से राहत मिल जाती है लेकिन फंगल त्वचा के अंदर ही अंदर तेजी से फैलने लगता है। क्रीम लगाना बंद होने के तीन-चार दिन बाद यह शरीर के अन्य हिस्से पर फैल जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया स्टेरॉयड क्रीम का उपयोग करने वालों को फंगल संक्रमण से राहत के लिए 30 से 45 दिन तक दवा खानी पड़ रही है। यदि कोई बीच-बीच में दवा छोड़ देता है तो फंगल के सही होने का समय बढ़ जाता है।
ये सावधानी जरूर बरतें
कपड़ों में सीलन है तो न पहनें।
नहाने के बाद सूखी तौलिया से ही पोंछे।
यदि फंगल है तो हाथ न मिलाएं।