फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: In a police encounter, a history-sheeter was shot in the leg, he had attacked a retired soldier

Jhansi: पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पांव में लगी गोली, सेवानिवृत्त फौजी पर किया था हमला

Mon, 08 Sep 2025 09:29 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 08 Sep 2025 09:29 AM IST
सार

रंगबाजी के लिए 9 अगस्त को रिटायर्ड फौजी हरिभान सिंह पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था। फिरोज के खिलाफ सदर बाजार समेत अन्य कई थानों में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
Jhansi: In a police encounter, a history-sheeter was shot in the leg, he had attacked a retired soldier
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार रात सदर बाजार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरोज उर्फ जंगी पांव में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके बेटे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आशिक के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं जबकि फिरोज को पुलिस काफी दिनों ने तलाश रही थी। दोनों बदमाशों ने कुछ दिन पहले ही एक सेवानिवृत्त फौजी पर जानलेवा हमला करके उसे घायल कर दिया था। घायल बदमाश फिरोज को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक सदर बाजार थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह को कुछ बदमाशों के मऊरानीपुर तिराहे के पास मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर स्वॉट के साथ सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायर किया। पांव में गोली लगने से फिरोज घायल हो गया। पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी के मुताबिक फिरोज ने ही रंगबाजी के लिए 9 अगस्त को रिटायर्ड फौजी हरिभान सिंह पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था। फिरोज के खिलाफ सदर बाजार समेत अन्य कई थानों में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। उसका बेटा आशिक भी कई मामलों में वांछित है। पुलिस दोनों को ही तलाश रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed