फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Husband hangs himself after wife leaves for her maternal home

Jhansi: पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान, फंदे पर बेटे को लटका देख मां हुई अचेत

Sun, 30 Aug 2026 09:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 30 Aug 2026 09:16 PM IST
सार

परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Husband hangs himself after wife leaves for her maternal home
युवक ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोंठ के वीरसिंग गांव निवासी अवधेश कुमार (40) पुत्र लखन ने पत्नी के मायके जाने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार शाम जब मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने गईं, तब उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वीरसिंग गांव निवासी अवधेश दो भाइयों में बड़ा था। मां राजेश्वरी देवी के साथ गांव में रहता था, जबकि छोटा भाई गांव से बाहर रहता था। वह खेती-किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिवार में पत्नी भारती, बेटी दीक्षा और बेटा समीर हैं। दोनों पढ़ाई करते हैं। परिजन ने बताया रक्षाबंधन पर भारती बेटे के साथ मायके इकारा गांव चली गई। घर पर बेटी दीक्षा थी। शनिवार शाम दीक्षा चाचा के घर चली गई। रात को मां राजेश्वरी खाना खाने के लिए बेटे बुलाने कमरे पर गईं, वहां कमरा खुला था। पंखे पर दुपट्टे के सहारे अवधेश का शव लटका था। यह देख वह अचेत हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन, सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed