{"_id":"6a164531b868c0ecf30380e6","slug":"jhansi-huge-commotion-before-the-wedding-groom-and-his-family-named-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: फेरे से पहले हुआ जमकर हंगामा, दूल्हा समेत परिजन नामजद, दहेज मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: फेरे से पहले हुआ जमकर हंगामा, दूल्हा समेत परिजन नामजद, दहेज मांगने का आरोप
Wed, 27 May 2026 06:45 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 27 May 2026 06:45 AM IST
सार
प्रेमनगर के काली माता मंदिर के पास शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन ने ही मारपीट एवं तोड़फोड़ के आरोप में दुल्हे समेत उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
दुल्हे समेत परिजनों पर कार्रवाई।
- फोटो : istock
विस्तार
प्रेमनगर के काली माता मंदिर के पास शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बराती एवं घराती आपस में ही भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दुल्हन ने ही मारपीट एवं तोड़फोड़ के आरोप में दुल्हे समेत उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने दुल्हे समेत अन्य का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
काली माता मंदिर के पास रहने वाले भावना ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात उसकी शादी थी। बरात लेकर दुल्हा उदेश परिजनों के साथ पहुंचा लेकिन, बरात पक्ष के लोग उसके परिवार के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उसके भाई, बहन, जीजा और अन्य परिजनों के साथ हाथापाई की गई। उसके भतीजे पर गरम डोसा फेंक दिया।
घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। आरोप लगाया कि शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए। कपड़े और अन्य सामान भी दिया गया। इसके बावजूद दूल्हे पक्ष अतिरिक्त 10 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। मांग पूरी न करने पर उन लोगों ने हंगामा किया। शादी न करने की बात कही। दुल्हन की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंच गई। दुल्हे समेत अन्य परिजनों को पुलिस थाने लेकर आई। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच कराई है।