फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Hindi News Former minister Ratanlal Ahirwar left the BSP party

Jhansi: पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने बसपा छोड़ी, भाजपा में जाने की अटकलें तेज

Tue, 13 Dec 2022 03:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Dec 2022 03:06 PM IST
सार

एक बार फिर रतनलाल अहिरवार ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है और उनके भाजपा में जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से वे भाजपा नेताओं के लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

विज्ञापन
Jhansi Hindi News Former minister Ratanlal Ahirwar left the BSP party
पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे रतनलाल अहिरवार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि वे अपने पुत्र के लिए महापौर पद के टिकट की भाजपा से दावेदारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि रतनलाल अहिरवार ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी और वे भाजपा से दो बार बबीना विधानसभा से विधायक रहे थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सपा से भी वह विधायक रहे थे। इसके बाद उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। 
विज्ञापन


प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था। दो साल पहले एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन कुछ दिन रहने के बाद वापस बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने एक बार फिर बसपा से इस्तीफा दे दिया है और उनके भाजपा में जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से वे भाजपा नेताओं के लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed