{"_id":"63426f66ac9b995e2b6f380b","slug":"jhansi-hindi-news-bodies-of-three-girls-found-in-the-dam-were-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बांध में मिली तीन युवतियों के शवों की हुई शिनाख्त, दो सगी बहनें और एक उनकी सहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बांध में मिली तीन युवतियों के शवों की हुई शिनाख्त, दो सगी बहनें और एक उनकी सहेली
Sun, 09 Oct 2022 12:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 PM IST
सार
शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि यह तीनों लड़कियां सात अक्टूबर को घर से बागेश्वर धाम के लिए निकली थी। इनमें से रीनू और रितु पहले भी कई बार बागेश्वर धाम जा चुकी थी। जबकि, रिंकी पहली बार बागेश्वर धाम गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
झांसी के मऊरानीपुर के सकरार बांध में शनिवार को एक के बाद एक तीन युवतियों के साथ पानी में उतराते हुए पाए गए थे। इससे इलाके में सनसनी मच गई थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी देर रात तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। परंतु, रविवार की सुबह तीनों शवों की शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन
इनमें दो सगी बहनें मऊरानीपुर के कटरा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामविलास पुरवार की पुत्री रीनु पुरवार (28) तथा रितु पुरवार (30) हैं। रितु पुरवार विवाहित है, जबकि रीनू पुरवार की अभी शादी नहीं हुई है। वहीं एक इनकी सहेली अल्याई मोहल्ला निवासी गोविंदास की पुत्री रिंकी आर्य (26) है।
विज्ञापन
शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कि यह तीनों लड़कियां सात अक्टूबर को घर से बागेश्वर धाम के लिए निकली थी। इनमें से रीनू और रितु पहले भी कई बार बागेश्वर धाम जा चुकी थी। जबकि, रिंकी पहली बार बागेश्वर धाम गई थी। अब वे बांध में कैसे पहुंच गई, इससे परिजन अनजान हैं। पुलिस भी इस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन