{"_id":"6a758a0699c140a452047e26","slug":"jhansi-heavy-rain-expected-on-august-9-and-10-one-or-two-spells-of-rain-are-also-possible-today-and-tomorrow-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नौ और 10 अगस्त को भारी बारिश के आसार, आज और कल भी एक-दो बार हो सकती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नौ और 10 अगस्त को भारी बारिश के आसार, आज और कल भी एक-दो बार हो सकती है
Fri, 07 Aug 2026 01:02 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:02 PM IST
सार
मौसम विभाग का कहना है कि नौ और दस अगस्त को जनपद में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
दोपहर के समय आसमान में छाए काले बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौ और 10 अगस्त को झांसी में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहने के साथ ही एक-दो बार वर्षा हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते बुधवार को झांसी में झमाझम बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार को भी सुबह से आसपास में काले बादल छाए हुए थे। सवा दस बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दोपहर एक बजे भी बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवा भी चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि, देर रात तक लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब नौ और दस अगस्त को जनपद में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।