{"_id":"6936ddbfd456be3cc402f791","slug":"jhansi-heart-patients-increased-by-one-and-a-half-times-in-the-cold-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ठंड बढ़ते ही डेढ़ गुना बढ़े हार्ट अटैक के मरीज, डॉक्टर बोले- बुजुर्ग और बीपी, मधुमेह के रोगी रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ठंड बढ़ते ही डेढ़ गुना बढ़े हार्ट अटैक के मरीज, डॉक्टर बोले- बुजुर्ग और बीपी, मधुमेह के रोगी रखें ध्यान
Mon, 08 Dec 2025 07:46 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:46 PM IST
सार
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा का कहना है कि सर्दियों में नसें सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इस कारण भी दिल का दौरा पड़ता है।
विज्ञापन
हार्ट अटैक
- फोटो : Adobe stock photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठंड बढ़ते ही हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या में करीब डेढ़ गुना इजाफा हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग और ब्लड प्रेशर, मधुमेह रोगी इस सीजन में सेहत का विशेष ध्यान रखें।
सर्दी में हार्ट फेल होने का खतरा ज्यादा
सामान्य दिनों में मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक के दो से तीन मरीज भर्ती हो रहे थे। पिछले एक हफ्ते में औसतन पांच रोगी भर्ती हो रहे हैं। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा का कहना है कि सर्दियों में नसें सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है। इस कारण भी दिल का दौरा पड़ता है। इसके अलावा बीपी, डायबिटीज और ज्यादा कोलेस्ट्रॉल वाले रोगियों को भी हार्ट अटैक पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
इनको भी खतरा
जिन मरीजों की दिल के पंप करने की क्षमता कम है, उन्हें सर्दियों में अचानक हार्ट फेल होने का खतरा ज्यादा रहता है। सलाह दी कि जो मरीज बीपी, शुगर की दवाएं खा रहे हैं, वो एक बार अपने चिकित्सक से सर्दियों के मद्देनजर डोज जरूर निर्धारित करवा लें। क्योंकि, इस सीजन में कुछ मरीजों की डोज बढ़ानी पड़ जाती है।
विज्ञापन
इन बातों का भी रखें ध्यान
सुबह-शाम बहुत अधिक ठंड में निकलने से बचें।
सुबह नहाते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
ठंड में भी पर्याप्त पानी पीएं, ताकि खून गाढ़ा न हो।