फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi-Gwalior Flyover: Traffic to remain suspended for 24 hours

झांसी-ग्वालियर फ्लाईओवर: 24 घंटे यातायात रहेगा बंद, 11 सितंबर सुबह 10 बजे से लागू होगी डायवर्जन व्यवस्था

Thu, 10 Sep 2026 07:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 10 Sep 2026 07:57 PM IST
सार

यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्गों का डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। दिन के समय नो-एंट्री अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्व की तरह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
 

विज्ञापन
Jhansi-Gwalior Flyover: Traffic to remain suspended for 24 hours
झांसी-ग्वालियर फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-ग्वालियर फ्लाईओवर पर आवश्यक निर्माण कार्य के चलते 11 सितंबर की सुबह 10 बजे से 12 सितंबर की सुबह 10 बजे तक 24 घंटे के लिए इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्गों का डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
विज्ञापन


हल्के और चार पहिया वाहनों के लिए
बीकेडी चौराहा से अंसल तिराहा की ओर जाने वाले वाहन नई बस्ती चौकी कट से दाहिनी ओर मुड़कर दलिया गेट बाहर से गणेश चौराहा क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। वहीं, अंसल तिराहा से बीकेडी चौराहा की तरफ आने वाले वाहन गणेश चौराहा क्रॉसिंग से दलिया गेट बाहर होते हुए नई बस्ती चौकी कट से निकलकर आगे जाएंगे।
विज्ञापन


बसों के लिए बदला मार्ग
बस स्टैंड से दतिया और ग्वालियर की ओर जाने वाली बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी। ये बसें मेडिकल बाईपास से शिवानी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। वहीं, दतिया और ग्वालियर से झांसी बस स्टैंड आने वाली बसें शिवानी तिराहा से मेडिकल बाईपास होते हुए शहर में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों की नो-एंट्री
दिन के समय नो-एंट्री अवधि में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्व की तरह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अत्यावश्यक सेवाओं और खाद्य सामग्री वाले भारी वाहन केवल मेडिकल बाईपास मार्ग का प्रयोग करेंगे। रात में नो-एंट्री खुलने के बाद भी सभी प्रकार के भारी वाहनों को केवल मेडिकल बाईपास मार्ग से ही आवागमन करना होगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed