फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Grieving sister of man who died by suicide files FIR against eight people

Jhansi: भाई के सुसाइड से दुखी बहन ने पिता समेत आठ पर दर्ज कराई प्राथमिकी, बीडा के मुआवजे को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 15 Jul 2026 11:41 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 15 Jul 2026 11:41 AM IST
सार

भाई के सुसाइड से दुखी बहन ने अपने पिता, दादी, बुआ, फूफा समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा कि परिवार में बीडा से मिलने वाले मुआवजे के दो करोड़ को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Jhansi: Grieving sister of man who died by suicide files FIR against eight people
बेटी ने अपने पिता, दादी व बुआ समेत आठ पर किया केस। - फोटो : istock

विस्तार

ढिकौली गांव निवासी रजनीश परमार (20) के सुसाइड के बाद उसकी बहन ऐश्वर्या ने भाई को जानलेवा तरीके से प्रताड़ित करने के आरोप में अपने पिता भूपेंद्र, दादी, बुआ, फूफा समेत आठ परिजनों के खिलाफ रक्सा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार में बीडा से मिलने वाले मुआवजे के दो करोड़ को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना रक्सा के ढिकौली गांव निवासी रजनीश परमार आईटीआई का छात्र था। रजनीश की बहन ऐश्वर्या एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका है जबकि पिता भूपेंद्र खेती-किसानी करते हैं। परिवार की करीब 10 एकड़ भूमि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए अधिग्रहित हुई, इसके एवज में लगभग दो करोड़ रुपये मुआवजा मिलना है। परिजनों का कहना है मुआवजा राशि में हिस्सेदारी को लेकर परिवार में विवाद है। रजनीश इसमें हिस्सा चाहता था। परिवार की अन्य सदस्य भी मुआवजा मांग रहे थे। रविवार को रजनीश ने जहर निगलकर सुसाइड कर लिया। परिवार का वह इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद बहन ऐश्वर्या रक्सा थाने जा पहुंची। उसने भाई के सुसाइड के लिए पिता भूपेंद्र, दादी किरण, बुआ विशाल, बुआ हेमलता, छोटी बुआ पदमा समेत फूफेरे भाई भानू, शिवांश एवं हर्षवर्धन को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दे दी। ऐश्वर्या का कहना था कि आरोपियों ने रजनीश को आत्महत्या के लिए उकसाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed