{"_id":"65a24da6aff17998d90d8a65","slug":"jhansi-gram-pradhan-brother-shot-in-crowded-market-condition-critical-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: ग्राम प्रधान के भाई को भरे बाजार में गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: ग्राम प्रधान के भाई को भरे बाजार में गोली मारी, हालत गंभीर
Sat, 13 Jan 2024 02:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : फाइल फोटो
शहर कोतवाली इलाके के बड़ा बाजार में शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे बरुआपुरा के ग्राम प्रधान जगभान सिंह यादव के छोटे भाई नरेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू (38) को स्कूटी सवार हमलावर ने गोली मार दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि नरेंद्र सिंह यादव बाइक से बड़ा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दरमियान मिसूरिया वाली गली में हमलावर ने अपनी स्कूटी बाइक के आगे अड़ा दी। इससे पहले की नरेंद्र सिंह कुछ समझ पाते, उसने तमंचे से नरेंद्र पर फायर झौंक दिया। दूसरा फायर करने के लिए तमंचा लोड किया, लेकिन पीछे से आ रहा है नरेंद्र के दोस्त अजय गुर्जर ने उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में नरेंद्र सिंह यादव को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उसका इलाज जा रही है। हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल में इमरजेंसी के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है।
विज्ञापन