फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi got 17 position in swachhta serey

स्वच्छता सर्वेक्षण में झांसी 17वें पायदान पर

Tue, 10 Sep 2019 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
jhansi got 17 position in swachhta serey
स्वच्छता सर्वेक्षण में झांसी 17 वें पायदान पर पहुंचा
विज्ञापन

झांसी। स्वच्छता सर्वेक्षण में झांसी टॉप टेन से नीचे खिसककर 17वें पायदान पर पहुंच गया है। इसके साथ ही जनपद को दोबारा से ऊपर लाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं हैं। सफाई को लेकर फीडबैक देने का पच्चीस सितंबर तक का मौका है।
स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों का सरकार आम जनमानस से फीडबैक ले रही है। इसके लिए 14 अगस्त को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 की शुरुआत की गई थी, जो 25 सितंबर तक जारी रहेगा। फीडबैक मोबाइल एप एसएसजी 19 व टोल फ्री नंबर 18005720112 के जरिये दिया जा सकता है। जनपद से अब तक 1.24 लाख लोग अपना फीडबैक दे चुुके हैं। हालांकि, अन्य जनपदों में इसमें और भी तेजी आई है। इसी का नतीजा है कि झांसी सर्वेक्षण की शुरुआत में टॉप टेन में अपनी जगह बना चुका था। इसके बाद खिसकर 14वें पायदान पर पहुंच और अब 17वें पायदान पर आ गया है। जबकि, प्रदेश में पहले स्थान पर वाराणसी है। वाराणसी के 8.83 लाख लोग फीडबैक दे चुके हैं। दूसरे पर सोनभद्र और तीसरे स्थान पर मिर्जापुर है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (स्वच्छ भारत मिशन) संतोष प्रजापति ने बताया कि फीडबैक देने के लिए अभी 25 सितंबर तक का समय है। जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इसमें सिविल डिफेंस के लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। साथ ही शिक्षण संस्थानों में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed