फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Goods worth lakhs stolen from the closed house of an irrigation department employee, miscreants caught

Jhansi: सिंचाई विभाग कर्मचारी के बंद घर से लाखों का माल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Fri, 05 Sep 2025 06:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 05 Sep 2025 06:36 AM IST
सार

सीसीटीवी चेक करने पर दो चोर रात तीन बजे घर में घुसते नजर आए। सुबह करीब चार बजे बाहर निकले। पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Goods worth lakhs stolen from the closed house of an irrigation department employee, miscreants caught
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

घनी आबादी वाले दिव्य कॉलोनी में सिंचाई विभाग के कर्मचारी के बंद घर के कुंडी काटकर दो चोरों ने लाखों के जेवरात, कीमती सामान और नकदी साफ कर दी। बृहस्पतिवार को परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश चोरों के घर में घुसने की तस्वीरें कैद हुई हैं।

विज्ञापन

पंचवटी के पास, दिव्य कॉलोनी में रहने वाले अशोक वर्मा सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को गणेश विसर्जन में पास में ही गए थे। घर का ताला बंद था। रात में करीब तीन बजे दो चोरों ने मुख्य गेट की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने अलमारी का लॉकर तो़ड़कर उनकी बेटी और बहू के लाखों के सोने व चांदी के जेवरात, करीब 12 हजार की नकदी और अन्य कीमती उपहार व सामान चोरी कर लिया। सुबह लौटने पर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी चेक करने पर दो चोर रात तीन बजे घर में घुसते नजर आए। सुबह करीब चार बजे बाहर निकले। पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed