{"_id":"616ea056395be355231357a8","slug":"jhansi-girl-body-found-hanging-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर झूलती मिली युवती की लाश, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: संदिग्ध अवस्था में फंदे पर झूलती मिली युवती की लाश, हत्या का आरोप
Tue, 19 Oct 2021 04:09 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Oct 2021 04:09 PM IST
सार
झांसी के सीपरी बाजार में हुई इस घटना को लेकर अभी पुलिस ने कोई बयान जारी नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती के परिजनों का आरोप है कि यह हत्या है।
विज्ञापन
prayagraj news : छात्रा ने लगाई फांसी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपरी बाजार इलाके मंगलवार को युवती की पंखे से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न करने व हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिवाजीनगर निवासी रामबाबू शर्मा की पुत्री निधि का विवाह 2014 में गोन्दू कंपाउंड निवासी पुरुषोत्तम दुबे के पुत्र नितिन दुबे से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद नितिन व निधि में विवाद होने लगा था। निधि कई बार डायल 100 को भी बुला चुकी थी। 2018 में विवाद के बाद रिश्तेदारों ने पंचायत कर समझौता कराया था। अभी तीन दिन पूर्व भी निधि ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
18 अक्टूबर की रात लगभग 10.30 बजे पुलिस ने निधि के पिता को सूचना दी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो निधि का शव पंखे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वहीं परिजनों का यह भी कहना है कि निधि का शव पंखे की पंखुड़ी से लटका मिला, जो कि संभव नहीं है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।