फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi-garautha team beat orai by 68 run

झांसी- टीम गरौठा ने उरई को 68 रन से हराया

Fri, 12 Feb 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
jhansi-garautha team beat orai by  68 run
jhansi-garautha team beat orai by 68 run - फोटो : DEHAT
गुरसराय। खेर इंटर कालेज बालिका विभाग गुरसराय में 2005 के बाद ग्राम इसकिल में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसको देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब। पहला सेमीफाइनल मैच गरौठा ने जीता। मैन आफ द मैच सोनू को दिया गया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए गरौठा टीम ने 26 रन पर 3 विकेट गवां दिए, परन्तु सोनू की शानदार बल्लेबाजी के कारण टीम ने 155 रन बनाए। उरई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रन पर ही ढेर हो गई और यह मैच गरौठा ने 68 रनों से जीता। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी जितेंद्र पटेल पिपरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान मूरत सिंह पटेल सिर्वो तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल राजपूत ने की। आए हुये अतिथियों का कमेटी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जितेंद्र पटेल पिपरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में टूर्नामेंट का आयोजन कर खिलाड़ियों के अंदर की प्रतिभाओं के निखारने का जो आज अवसर दिया गया वह सराहनीय है। इस मौके पर ललित पटेल, सौरभ द्विवेदी, विवेक लक्षकार, कबीर सिंह, पवन पटेल, आशीष पटेलए गोलू, भूरे, जीतू, अंशुल पटेल, नवीन काका, अनुज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed