फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi gangrape case victim could not even sleep well family also feels unwell

झांसी दुष्कर्म: रात भर बेचैन रही बिटिया, सो नहीं पाई, पलक झपकाते ही आंखों में घूमने लगता था खौफनाक मंजर

Tue, 13 Oct 2020 10:41 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 13 Oct 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Jhansi gangrape case victim could not even sleep well family also feels unwell
झांसी पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में किया गया था दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

झांसी पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में दुष्कर्म की शिकार बिटिया पिछले 30 घंटों से सो नहीं पाई है। पूरी रात वो बेचैन रही। परिजनों ने उसे सुलाने की कई बार कोशिश की, लेकिन पलक झपकाते ही उसकी आंखों में उसके साथ घटी हैवानियत की घटना का खौफनाक मंजर घूमने लगता था और चौंक कर उठ जाती थी। 

विज्ञापन


कमोबेश परिवार के अन्य लोगों का भी यही हाल रहा। छात्रों की दरिंदगी ने एक परिवार की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। बिटिया अभी ठीक ढंग से होश भी नहीं संभाल पाई है। वो करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है। अभी उम्र ही क्या है, महज 17 साल, लेकिन आंखों में बड़े-बड़े सपने उमड़ते-घुमड़ते रहते थे, जिन्हें पूरा करने के लिए वो पूरी तल्लीनता के साथ अपनी पढ़ाई कर रही थी। 
विज्ञापन


लेकिन, अचानक उसके साथ वो बीता, जिसे सुनकर उसकी रूह कांप जाती थी। पॉलीटेक्निक कॉलेज के जालिम छात्रों ने उसे और उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा, ब्लैकमेल करने की गरज से अश्लील वीडियो बनाया और एक छात्र ने तो उसके साथ दुष्कर्म तक कर डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आठ आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन, इतने भर से ही बिटिया के जख्म नहीं भर पाए हैं। 

घटना के बाद की रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात बिटिया पर भारी गुजरी। वो एक पल के लिए भी सो नहीं पाई। परिवार के लोगों ने उसे सुलाने की कई बार कोशिश की, लेकिन आंखें बंद करते ही उसकी आंखों में उसके साथ पॉलीटेक्निक छात्रावास में घटी घटना आने लगती थी, जिससे वह सिहर जाती थी और चौंक कर उठ बैठती थी। 


परिवार के लोग लगातार उसे सुलाने की कोशिशों में जुटे रहे, लेकिन पूरी रात बिटिया ने ऐसे ही काटी। दिन में भी उसका यही हाल रहा। मुश्किल से परिवार के लोग उसे थोड़ा सा खाना खिला पाए। घर की लाड़ली बिटिया का ये हाल देखकर परिवार के लोगों का भी हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed