{"_id":"63ce3dec5e4db96de81f921a","slug":"jhansi-gadkari-reached-orchha-ramraj-is-visiting-sarkar-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गडकरी बोले, ओरछा से अयोध्या को जोड़ेंगे, 2024 के अंत तक एमपी, बुंदेलखंड का रोड स्टेशन होगा अमेरिका जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गडकरी बोले, ओरछा से अयोध्या को जोड़ेंगे, 2024 के अंत तक एमपी, बुंदेलखंड का रोड स्टेशन होगा अमेरिका जैसा
Mon, 23 Jan 2023 05:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:12 PM IST
सार
गडकरी ने कहा कि अगर एमपी सरकार प्रस्ताव बनाकर दे तो झांसी-दतिया-ओरछा सर्किट बनाएंगे। ग्वालियर से आगरा तक ग्रीन एक्सप्रेस वे को मंजूरी दे दी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे दतिया तक बढ़ने की मांग की है। इस पर अधिकारियों को संभावनाएं तलाशने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को झांसी के ओरछा पहुंचे। जहां उन्होंने पहले रामराज सरकार के दर्शन किए। गडकरी ने कहा कि जैसे रामनगरी अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ा जा रहा है। उसी तरह अब ओरछा को अयोध्या से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 के अंत तक मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड का रोड स्टेशन अमेरिका जैसे हो जाएगा।वह झांसी से सटे मध्यप्रदेश के जिले ओरछा में 6800 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि अगर एमपी सरकार प्रस्ताव बनाकर दे तो झांसी-दतिया-ओरछा सर्किट बनाएंगे। ग्वालियर से आगरा तक ग्रीन एक्सप्रेस वे को मंजूरी दे दी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे दतिया तक बढ़ने की मांग की है। इस पर अधिकारियों को संभावनाएं तलाशने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने गृह मंत्री की दतिया में मां पीताम्बरा के मंदिर तक ओवरब्रिज और सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कानपुर से भोपाल तक एक्सप्रेस वे बना रहे हैं, इससे 15 घंटे की दूरी 7 घंटे में तय हो सकेगी। साथ ही कानपुर से झांसी और बुंदेलखंड आना भी आसान होगा। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ही भारत जोड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला।
विज्ञापन