{"_id":"63c2c5217210e637a608e7f2","slug":"jhansi-front-of-crowd-young-man-hanged-himself-electric-pole-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भीड़ के सामने युवक ने बिजली के खंभे पर लगाई फांसी, शराब के नशे में बड़े भाई के साथ हो गया था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भीड़ के सामने युवक ने बिजली के खंभे पर लगाई फांसी, शराब के नशे में बड़े भाई के साथ हो गया था विवाद
Sat, 14 Jan 2023 08:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:37 PM IST
सार
खंभे पर चढ़ जाने के बाद चंदू और वहां मौजूद दूसरे लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन, इसी दौरान उसने जैकेट में लगी डोरी निकालकर अपने गले में बांध ली और खंभे से लटक गया। लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन, कामयाब नहीं हुए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में शराब के नशे में एक युवक ने भीड़ के सामने ही फांसी लगाकर जान दे दी। इसके पहले युवक का अपने बड़े भाई से झगड़ा हुआ। इससे नाराज होकर ही वह पास में लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बड़े भाई समेत अन्य लोगों ने युवक को नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं माना। प्रेमनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर के गरिया गांव में पानी की टंकी के पास राम मिलन (19) पुत्र लालाराम अपने चार भाईयों के साथ रहता था। वह लकड़ी की टाल में मजदूरी करता था। परिजनों का कहना है शनिवार को राम मिलन काम पर नहीं गया। दोपहर को उसने काफी शराब पी ली। शाम करीब चार बजे घर लौटने पर बड़े भाई चंदू ने शराब पीने पर टोका। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर राम मिलन पास के बिजली के खंभे पर जा चढ़ा।
विज्ञापन
खंभे पर चढ़ जाने के बाद चंदू और वहां मौजूद दूसरे लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन, इसी दौरान उसने जैकेट में लगी डोरी निकालकर अपने गले में बांध ली और खंभे से लटक गया। लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन, कामयाब नहीं हुए। सूचना मिलने पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तब उसकी मौत हो गई चुकी थी। थाना प्रभारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन