फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Frequent power outages, the issue of power crisis reaches the Energy Minister and the government

Jhansi: हो रही बार-बार बत्ती गुल, ऊर्जा मंत्री से लेकर शासन तक पहुंचा बिजली संकट का मुद्दा

Sun, 24 May 2026 09:39 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 24 May 2026 09:39 AM IST
सार

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी शुरू होते ही कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर से ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या सामने आ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Frequent power outages, the issue of power crisis reaches the Energy Minister and the government
बिजली कटौती से परेशान हो रहे लोग।

विस्तार

झांसी में बिजली संकट का मुद्दा विधायकों ने ऊर्जा मंत्री से लेकर शासन तक पहुंचाया है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी शुरू होते ही कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर से ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या सामने आ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करो तो कोई ओवरलोड के चलते बार-बार बिजली गुल होने की बात कहता है। कोई कहता है कि तेल पर्याप्त न मिल पाने से वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत प्रभावित हुई है। इस कारण खराब होने पर नया ट्रांसफार्मर जल्दी नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन



यह बोले जनप्रतिनिधि
रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर डीएम को पत्र लिखा गया है। उन्हें बताया गया कि है कि विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आमजन और जनप्रतिनिधियों का भी फोन नहीं उठा रहे हैं। रोस्टर अनुसार आपूर्ति, कम वोल्टेज की समस्या दूर कराने, विद्युत विभाग के अफसरों की जवाबदेही तय करते हुए आमजन की शिकायतें दूर कराने के लिए कहा है। - राजीव सिंह पारीछा, बबीना विधायक।
विज्ञापन


हाल ही में मंडलायुक्त और विद्युत विभाग के अफसरों संग बैठक की है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों आंधी-बारिश के चलते दुनारा के पास खंभे उखड़ जाने से कुछ समस्या उत्पन्न हुई थी। अब ओवरलोड के चलते बिजली कटौती हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए हंसारी से जेल चौराहा होते हुए मुन्नालाल पावर हाउस तक और गल्ला मंडी से रानी महल तक नई लाइन डालने का काम जारी है। - रवि शर्मा, सदर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत संकट को लेकर हाल ही में लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की है। उन्हें क्षेत्र की समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। गुरसराय और समथर में कम वोल्टेज की समस्या काफी है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर वर्कशॉप से बदलने में भी तीन से चार दिन लग रहे हैं। जबकि ये अधिकतम 48 घंटे के अंदर बदल जाने चाहिए। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी बात की है। - जवाहर राजपूत, गरौठा विधायक।


ट्रांसफार्मर खराब होने पर बदलने में 10 से 12 दिन तक लग रहे हैं। अधिकारियों से बात की तो वो ट्रांसफार्मर में डालने वाले तेल की किल्लत होने की बात कर रहे हैं। इस मामले में शासन स्तर पर भी बात की गई है। उच्चाधिकारियों से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने के लिए कहा है। तेल की समस्या दूर होने पर एक से दो दिन के अंदर ही खराब ट्रांसफार्मर बदलकर नया लग सकेगा। - रश्मि आर्य, मऊरानीपुर विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed