फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fraud in the name of job in railways, youth of Madhya Pradesh made victims

Jhansi: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बनाया शिकार, ज्वाइनिंग लेटर भी दिया

Fri, 29 Aug 2025 10:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 29 Aug 2025 10:36 AM IST
सार

देहरादून और झांसी के दो शातिरों ने मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रेलवे में पक्की नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
Jhansi: Fraud in the name of job in railways, youth of Madhya Pradesh made victims
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहरादून और झांसी के दो ठग ने मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को पक्की नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ले लिए। यही नहीं इन आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए नौकरी भी करवाई और वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर उन्हें जॉइनिंग लेटर भी दिया, इसके बाद फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस को इसकी जानकारी हुई। मध्य प्रदेश की डबरा पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


इस संबंध में डबरा कोतवाली में झांसी के शातिर सहित दो ठगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। डबरा की दीदार कॉलोनी निवासी मनीष रावत ने पुलिस को बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। उसके घर के पास ही दोस्त शिवम बंजारा रहता है। मनीष ने बताया कि करीब 10 माह पहले शिवम बंजारा ने बताया कि उसकी नौकरी रेलवे में ग्रुप डी में लग गई है। उसने आई कार्ड भी दिखाया। साथ ही कहा कि वह उसकी नौकरी भी लगवा देगा।
विज्ञापन


शिवम का संपर्क रवि तिवारी उर्फ राहुल चौहान निवासी देहरादून से हुआ था। इसके लिए शिवम ने 4.80 लाख रुपये दिए थे। मनीष ने भी रवि से मुलाकात की। 21 दिसंबर 2024 को 5 लाख रुपये लेकर उसे झांसी के  वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर नियुक्ति पत्र दिया। रवि के साथ ही झांसी का रहने वाला सिद्धांत यादव भी मिला। इसके बाद दोनों ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिले। कहा कि नियुक्ति पत्र व कार्ड मेल से पहुंचेगा। इसके बाद दोनों चीजें उससे ले लीं। दोनों से दस लाख रुपये लेने के बाद सिद्धांत और रवि के मोबाइल बंद हो गए। जब उनके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह दोनों डबरा के अभिषेक बंजारा, प्रदीप पवइयां निवासी ग्वालियर से भी पांच-पांच लाख रुपये ले चुके हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने झांसी के सिद्धांत और देहरादून के राहुल चौहान के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed