{"_id":"67b798a251e4a32f3c01cc6a","slug":"jhansi-fort-is-liked-by-the-people-of-rajasthan-gujarat-and-maharashtra-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-498693-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को भा रहा झांसी का किला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को भा रहा झांसी का किला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महाकुंभ में स्नान करने के बाद अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाले पर्यटक झांसी में रुक रहे हैं। अगली सुबह ऐतिहासिक झांसी की रानी का किला, रानी महल और राजकीय संग्रहालय की दीर्घा का दीदार करने हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जबकि, इससे पहल पर्यटकों की संख्या पांच-सात सौ रहती थी, जो अब बढ़कर 22 सौ से ढाई हजार तक पहुंच गई है।
महाकुंभ से लौटने वाले पर्यटकों ने जनवरी और फरवरी में पर्यटन विभाग के आय को तीन गुना कर दिया है। कुंभ स्नान के बाद काशी, अयोध्या, फिर झांसी से होकर मथुरा की ओर जाने वाले पर्यटकों की संख्या हजारों में है। इनमें से कई पर्यटक झांसी में रात्रि विश्राम के बाद यहां घूम रहे हैं। राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक मनोज गौतम ने बताया कि 2024 में दिसंबर के अंत में जो आंकड़ा 200-250 था, वह आज बढ़कर 500-800 तक पहुंच गया है लेकिन, सबसे ज्यादा पर्यटक किला पर पहुंच रहा है। दिसंबर 2024 तक जहां-जहां पर्यटक 500 से 900 की संख्या में पहुंचते थे, वहां अब 22 सौ से ढाई हजार तक का भी आंकड़ा पार कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
पारंपरिक परिधान बने आकर्षण का केंद्र
गुजरात के अधिकांश लोग अपने पारंपरिक परिधान घाघरा और चोली में पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ मिलता-जुलता पारंपरिक परिधान राजस्थान का भी है पर उनके बांहों तक भरे सफेद चमकीले कड़े उनकी पारंपरिक परिधानों को पूरा करते नजर आए। केरल और कर्नाटक के भी पर्यटकों की संख्या यहां देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
गाइड और फोटोग्राफरों को भी हो रहा मुनाफा
एकाएक बढ़ी भीड़ को लेकर वहां मौजूद गाइड और फोटो खींचने वालों को भी मुनाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बाहर से आने वाले कुछ लोग ही उनकी मदद लेते थे पर बीते दो माह से उन्हें मुनाफा हुआ है। फोटोग्राफर आजिम ने बताया कि जहां वह रोजाना 20-30 फोटो खींचता था वहीं आज तकरीबन 80 फोटो खींच रहा है। यही कुछ हाल वहां मौजूद गाइड का है।