फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Former head and his companion died after being hit by an unknown vehicle

Jhansi: अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान व उसके साथी की मौत, झांसी कोर्ट जाने के लिए निकले थे बाइक से

Wed, 01 Apr 2026 08:41 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Apr 2026 08:41 AM IST
सार

पारीछा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कृष्ण गोपाल शर्मा ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बहीद खां गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Jhansi: Former head and his companion died after being hit by an unknown vehicle
हादसे में पूर्व प्रधान की मौत।

विस्तार

पारीछा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना शाहजहांपुर के गांव पुलगहना निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा मंगलवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे गांव के ही बहीद खां के साथ बाइक से झांसी कोर्ट जा रहे थे। पारीछा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कृष्ण गोपाल शर्मा ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बहीद खां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख यहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां बहीद की भी मौत हो गई है। उधर, पुलिस ने पूर्व प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। परिजन और ग्रामीण भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। ग्राम पुलगहना में शोक की लहर है।


ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण गोपाल शर्मा मिलनसार स्वभाव के थे और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते थे। देर शाम गांव में पूर्व प्रधान का दाह संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान व बहीद की मौत से गांववासियों में दुख की लहर दौड़ गई। बड़ागांव थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान व बहीद की मौत हुई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed