फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Forest workers were fired upon, injured by a tractor, and attacked for stopping tree cutting.

Jhansi: वन कर्मियों पर झोंका फायर, पेड़ काटने से रोकने पर किया हमला, एक कर्मचारी घायल, पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 05 Oct 2025 11:35 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Oct 2025 11:35 AM IST
सार

हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Forest workers were fired upon, injured by a tractor, and attacked for stopping tree cutting.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वन रेंज बबीना के लहर ठकुरपुरा के जंगल में हो रहे पेड़ के कटान को रोकने पहुंची वन विभाग कर्मियों की टीम पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। वनकर्मी की जान लेने के लिए उस पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वन दरोगा कौशलेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर उनको लहर ठकुरपुरा वन ब्लाॅक में पेड़ काटने की सूचना मिली थी। वह अपनी टीम के साथ पहुंचे। यहां ट्रैक्टर में खैर की लकड़ी भरी थी। ट्रैक्टर पर खिरकन निवासी अर्जुन, धर्मवीर यादव समेत दो अज्ञात लोग सवार थे। रोकने पर धर्मवीर ने गाली-गलौच करते हुए बंदूक से फायर झोंक दिया। चालक अर्जुन ने ट्रैक्टर से वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। इससे बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर में सवार बदमाश वहां से भाग निकले। वहां 11 खैर के पेड़ों की कटाई की गई थी। तीन पेड़ की लकड़ी अपने साथ ले गए। बबीना पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed