फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fire Department raid sparks panic among coaching center operators

झांसी: दमकल विभाग की छापामार कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप, अनियमितताएं मिलने पर बंद करने के निर्देश

Wed, 24 Jun 2026 08:15 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 24 Jun 2026 08:15 PM IST
सार

महावीर पार्क के पहले स्थित काव्य कॉलोनी में बिना किसी वैध प्रपत्र और सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से संचालित हो रहे एक बड़े कोचिंग सेंटर पर दमकल विभाग की टीम ने औचक छापामारी की।

विज्ञापन
Jhansi: Fire Department raid sparks panic among coaching center operators
कोचिंग सेंटर में जांच करते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हाल ही में लखनऊ के समीप कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए दमकल विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शासन के कड़े रुख के बाद दमकल विभाग ने क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी है। महावीर पार्क के पहले स्थित काव्य कॉलोनी में बिना किसी वैध प्रपत्र और सुरक्षा मानकों के धड़ल्ले से संचालित हो रहे एक बड़े कोचिंग सेंटर पर दमकल विभाग की टीम ने औचक छापामारी की। मौके पर भारी अनियमितताएं मिलने पर दमकल प्रभारी ने कोचिंग संचालक को तत्काल प्रभाव से संस्थान बंद करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


दमकल विभाग की टीम ने बताया कि काव्य कॉलोनी में महेंद्र कुमार नामक व्यक्ति द्वारा चाणक्य कोचिंग का संचालन किया जा रहा था। यह कोचिंग सेंटर एक तीन मंजिला इमारत में एक साल से बिना किसी डर के चलाया जा रहा था। दमकल विभाग की छापामारी के दौरान मौके पर कक्षा ले रहे 80 छात्र-छात्राएं मौजूद पाए गए। इतने बच्चों की मौजूदगी के बाद भी संस्थान के पास न तो दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र थी और न ही संस्थान का कोई वैध रजिस्ट्रेशन मिला। औचक निरीक्षण के दौरान दमकल प्रभारी अनिल कुमार अवस्थी अपनी टीम के सदस्य जितेंद्र व अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जब कोचिंग संचालक से संस्थान से जुड़े वैधानिक दस्तावेज व सुरक्षा मानकों से संबंधित कागजात मांगे, तो संचालक एक भी प्रपत्र पेश नहीं कर सके। गंभीर बात यह है कि तीन मंजिला इस संस्थान में महज 4 लोगों का स्टाफ था और मौके पर 3 फायर सिलिंडर रखे पाए गए। प्रवेश व निकासी के लिए एक ही गेट था। मौके पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा पाया गया, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे को दावत दे सकते थे। लखनऊ के पास हुई दुखद घटना के मद्देनजर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोचिंग सेंटरों का सुरक्षा परीक्षण शुरू किया गया है। दमकल विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से और बिना सुरक्षा उपकरणों के बेसमेंट या बहुमंजिला इमारतों में कोचिंग चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



दमकल प्रभारी अनिल कुमार अवस्थी ने बताया कि काव्य कॉलोनी में चल रही चाणक्य कोचिंग के निरीक्षण में कोई भी वैध प्रपत्र, रजिस्ट्रेशन या फायर एनओसी नहीं पाई गई, 80 बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। संचालक महेंद्र को सख्त निर्देश दिए गए कि जब तक सभी वैधानिक प्रपत्र व फायर सुरक्षा मानक पूर्ण नहीं हो जाते, तब तक कोचिंग सेंटर बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग सेंटर की जांच करते दमकल कर्मचारी...



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed