फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi fire Case I kept on screaming In front of my eyes mother died engineer son cried

अग्निकांड: मैं चीखता रहा...मेरी आंखों के सामने मां ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बताते हुए रो पड़ा इंजीनियर बेटा

Wed, 05 Jul 2023 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Jul 2023 02:16 PM IST
सार

झांसी के सीपरी बाजार में सोमवार को दो इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम वीआर ट्रेडर्स एवं वैल्यू प्लस में लगी भीषण आग में एक महिला समेत फाइनेंस कंपनी के दो अफसर, शोरूम के दो अकाउंटेंट और एक कर्मचारी की मौत हो गई। प्रशासन ने मरने वाले पांचों लोगों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा दिया है।

विज्ञापन
Jhansi fire Case I kept on screaming In front of my eyes mother died engineer son cried
Jhansi fire Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हादसे में तड़प-तड़पकर दम तोड़ने वाली यूनाइडेड इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर रागिनी राजपूत (59) जब सोमवार को घर से निकलीं थीं तो उन्होंने अपने बेटे ऋषभ और बेटी शुभांगनी उर्फ शिवांगी से जल्दी घर लौटने का वादा किया था। लेकिन, ऑफिस पहुंचने के कुछ देर बाद ही रागिनी ने बेटे को फोन कर कहा कि वह आग में घिरी हुई हैं। 
विज्ञापन


यह सुनकर ऋषभ घबरा उठा। वह तुरंत सीपरी पहुंच गया। भीड़ को चीरता हुआ वह आगे बढ़ा और मां रागिनी को हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास करने लगा लेकिन आग की लपटों और धुएं के कारण मां बेहोश हो चुकी थीं। ऋषभ ने कहा कि ऑफिस के चारों ओर धुआं भरा था। 
विज्ञापन


मदद के लिए उसने आसपास लोगों को तलाशा। किसी के न मिलने पर वह अकेले उनको लेकर बाहर की ओर भागा लेकिन, तब तक रागिनी के फेफड़ों में धुआं भर चुका था। मैं मां-मां चीखता रहा लेकिन, चंद मिनट में ही मां ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। रागिनी के पति शैलोज रिटायर्ड बैंक अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवांगी ने बताया कि वह दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उनका भाई ऋषभ एक कंपनी में इंजीनियर है। दोनों कुछ दिन पहले ही मां के साथ समय बिताने के लिए झांसी आए थे। उधर, शिवांगी ने मां की मौत के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि किराया एवं रखरखाव के पैसों में बचत करने के लिए कंपनी ने कर्मचारियों की सुरक्षा की परवाह नहीं की। 

इसी वजह से नंदनपुरा से ऑफिस को हटाकर सीपरी बाजार भेजा गया था। शिवांगी का आरोप है कि इस नए ऑफिस में कोई भी सुविधा नहीं थी। यहां तक की ऑफिस में कूलर की भी व्यवस्था नहीं की गई। ऑफिस में आग बुझाने का भी कोई इंतजाम नहीं था। उनकी मां ने अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से हादसे में बीमा कंपनी के दो लोगों की जान चली गई।

बीमा कंपनी की डिस्ट्रिक मैनेजर का कूदकर भागने का वीडियो वायरल
आग लगने के बाद बीमा कंपनी के कार्यालय में भगदड़ मच गई थी। सबसे अधिक नुकसान बीमा कंपनी कार्यालय में ही हुआ है। यहां नकदी समेत फाइलें भी रखी जाती थीं। आग की चपेट में आने से सब कुछ स्वाहा हो गया हालांकि नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो सका है।

अग्निकांड के बाद मंगलवार को कार्यालय के कई कर्मचारी पहुंचे तो उन लोगों के बीच महिला अधिकारी का वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। इस वीडियो में बीमा कंपनी की महिला अफसर दूसरी मंजिल से कूदती नजर आ रही है।

इससे उनके पांव में चोट आने की बात भी कही जा रही है। माना जा रहा कि ये वीडियो डिस्ट्रिक मैनेजर योजना अग्रवाल का है। फिलहाल योजना कहां हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पा रही है।

अग्निकांड में मरने वालों की संख्या पांच हुई
आपको बता दें कि सोमवार को सीपरी बाजार में दो इलेक्ट्रानिक सामान के शोरूम वीआर ट्रेडर्स एवं वैल्यू प्लस में लगी भीषण आग में एक महिला समेत फाइनेंस कंपनी के दो अफसर, शोरूम के दो अकाउंटेंट और एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। चार शव तो सोमवार की देर रात तक बरामद हो गए थे जबकि मंगलवार की सुबह को शोरूम के कर्मचारी का भी शव बरामद हो गया। इनमें तीन लोगों की मौत दम घुटने से, जबकि दो की जलने से हुई है। प्रशासन ने मरने वाले पांचों लोगों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजा दिया है।

 

सात लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए
एसएसपी राजेश एस ने बताया कि दोनों इमारतों में कुल 12 लोग फंसे थे। इनमें पांच की मौत हो गई, जबकि सात लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। सीपरी बाजार निवासी नीरज शर्मा (32), कमल चौरसिया (22), लहर की देवी निवासी सर्वेश मिश्रा (36), आईटीआई निवासी अंकित सिंह (22), हंसारी निवासी सुभाष रैकवार (25), प्रेमनगर निवासी दयाराम (45) एवं शिवम (26) को सुरक्षित निकाले गए। पांच लोगों को मामूली चोट आई है। इनको पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed