फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fire broke out in the gynecology ward of the medical college, causing panic

Jhansi: मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में भड़की आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू

Fri, 29 Aug 2025 09:22 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 29 Aug 2025 09:22 AM IST
सार

सुबह करीब पांच बजे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के विद्युत पैनल रूम में अचानक आग भड़क गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Fire broke out in the gynecology ward of the medical college, causing panic
आग के बाद वार्ड में भरा धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के विद्युत पैनल रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। आग लगने से वहां अफरा-तफरी फैल गई। आनन-फानन में मरीजों को बाहर किया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


 

Jhansi: Fire broke out in the gynecology ward of the medical college, causing panic
आग बुझाते दमकल विभाग - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही आग भड़की मेडिकल कर्मियों ने तुरंत इसकी फायर कर्मियों को सूचना दी। थोड़ी देर में दमकल की दो गाड़ी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय की अगुवाई में यूनिट ने विद्युत पैनल रूम की केबलों में लगी आग को बुझाया। सीओ के मुताबिक कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed