फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Farming is being done on Municipal Corporation land, boards installed on 106 hectares of land.

Jhansi: नगर निगम की जमीन पर हो रही खेती, 106 हेक्टेयर भूमि पर लगवाए गए बोर्ड

Mon, 23 Feb 2026 05:32 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 23 Feb 2026 05:32 AM IST
सार

महानगर में नगर निगम की काफी जमीन पर कब्जा हो चुका है। कई जमीन तो शहर के बीचोंबीच होने से बेशकीमती है। जमीन सुरक्षित करने के लिए जोनवार अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Farming is being done on Municipal Corporation land, boards installed on 106 hectares of land.
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम अपनी जमीन सुरक्षित करने के लिए जोनवार अभियान चला रहा है। इसी अभियान में यह सामने आया कि निगम की जमीन पर लोग खेती तक कर रहे हैं। एक महीने में निगम प्रशासन 106 हेक्टेयर भूमि पर बोर्ड लगवा चुका है। इसमें 31.67 हेक्टेयर जमीन कब्जामुक्त करवाई गई है।
विज्ञापन


महानगर में नगर निगम की काफी जमीन पर कब्जा हो चुका है। कई मामले कोर्ट में भी चल रहे हैं। कई जमीन तो शहर के बीचोंबीच होने से बेशकीमती है। इस पर नगर आयुक्त ने हंसारी, लहरगिर्द और पिछोर जोन के जोनल अफसरों को हर हफ्ते दो गाटों की जांच कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। जोनल अफसर हर सप्ताह गाटों को सुरक्षित कर रिपोर्ट भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले एक माह में जांच के दौरान कब्जा मिलने पर हंसारी में 10.46 हेक्टेयर, पिछोर में 5.20 हेक्टेयर और लहरगिर्द जोन में 16.01 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई जा चुकी है। इसके अलावा, तीनों जोन में 75.20 हेक्टेयर भूमि बोर्ड लगवाकर सुरक्षित की गई है। यहां किसी तरह का कब्जा नहीं था। हालांकि, कुछ जगहों पर नगर निगम की जमीन पर अभी फसल भी लगी मिली है। ऐसे में निगम अफसर फसल कटने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही भूमि से फसल हटेगी, वैसे ही इस पर भी निगम प्रशासन बोर्ड लगवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास परियोजनाओं के लिए निगम से भी ली जाती है जमीन
शासन की ओर से आने वाली विकास परियोजनाओं के लिए नगर निगम से ही भूमि मांगी जाती है। ऐसे में सुरक्षित की जाने वाली भूमि पर भविष्य में कई परियोजनाएं भी शुरू हो सकती हैं। इसके अलावा नगर निगम भी अपने स्तर से विकास कार्य करवा सकता है।



पिछले एक माह में तीनों जोन में नगर निगम की कुल 106.87 हेक्टेयर भूमि सुरक्षित करवाई जा चुकी है। इन सभी जगहों पर बोर्ड भी लग गए हैं। इस संबंध में हर हफ्ते जोनवार समीक्षा भी की जा रही है। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed