फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi-farmer died in a pond.

खेत में पानी लगाते समय गूल में गिरकर किसान की मौत

Tue, 23 Feb 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
jhansi-farmer died in a pond.
फोटो .
विज्ञापन

खेत में पानी लगाते समय गूल में गिरकर किसान की मौत
गुरसराय। गुरसराय कस्बे के आलमपुरा मौजे में रविवार की रात सिद्ध बाबा की पहाड़िया के पास खेत में पानी लगाते समय किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई ।
ग्राम आलमपुरा निवासी सूर्यकांत पाठक (26)पुत्र विष्णु नारायण पाठक रविवार को अपने घर से लगभग रात्रि 8 बजे गेहूं के खेत में पानी लगाने के लिए निकला था। रात में पानी लगाते समय वह पानी की गूल में गिर गया। अकेले होने की वजह से वह रात्रि भर उसी में पड़ा रहा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह किसान खेतों पर काम करने गए तो उसे पानी में देखा। उसे निकालकर बाहर लाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। वह पिता के साथ कृषक कार्यों में हाथ बटाता था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गुरसराय अजीत सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चार बीघे में गेहूं की फसल बोई गई है। वह पिता के साथ फसल की देखरेख करता था। पानी लगाते समय हादसा होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed