फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi farmer commit suicide after loss in farming was burdened of sister wedding loan

झांसी: खेती में नुकसान होने पर किसान ने की आत्महत्या, बहन की शादी के लिए लिया था कर्ज

Mon, 18 Apr 2022 04:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Apr 2022 04:55 PM IST
सार

रविवार को माता-पिता व पत्नी खेत पर गए थे। शाम को मां आई तो बेटे ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसी के घर से अपने घर में घुसी तो जगमोहन कमरे में फंदे पर लटका था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जगमाेहन को अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
Jhansi farmer commit suicide after loss in farming was burdened of sister wedding loan
farmer suicide jhansi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में खेती में नुकसान होने पर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साल पहले ही उसने बहन की शादी के लिए कर्ज लिया था, उम्मीद थी कि फसल होने पर वह कर्ज चुका देगा। लेकिन बारिश होने के कारण फसल भी खराब हो गई थी। इससे परेशान होकर किसान ने खौफनाक कदम उठाया है।
विज्ञापन


मां आई तो कमरे में फंदे पर लटका था इकलौता बेटा
चिरगांव थाना क्षेत्र के जरयाई गांव निवासी जगमोहन दोहरे (36) पुत्र दीनदयाल खेतीबाड़ी करता था। चाचा उपेंद्र ने बताया कि जगमोहन ने पिछले साल अपनी बहन की शादी की थी। तब कर्ज लिया था। इसके बाद उसे उम्मीद थी कि फसल होने पर वह कर्ज चुका देता। लेकिन बारिश के कारण फसल खराब हो गई। अब कटाई हुई तो कम अनाज निकला।
विज्ञापन


रविवार को माता-पिता व पत्नी खेत पर गए थे। शाम को मां आई तो बेटे ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसी के घर से अपने घर में घुसी तो जगमोहन कमरे में फंदे पर लटका था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जगमाेहन को अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज लेकर आए तो डॉक्टर ने जगमोहन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
जगमोहन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है।  जगमोहन की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां गुड्डी और पत्नी मीनू बेहोश हो गई। जगमोहन के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। 11 साल की बेटी मांडवी और 9 साल का बेटा आदित्य पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed