फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Family Dispute Daughter in Law Sits on Protest Outside House Mother in Law Locks Door from Inside

UP: 'मेरे पति का युवती से अफेयर', ससुराल में घर के बाहर धरने पर बैठी बहू; अंदर से सास ने लगा लिया ताला

Thu, 12 Feb 2026 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Feb 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
Jhansi Family Dispute Daughter in Law Sits on Protest Outside House Mother in Law Locks Door from Inside
घर के बाहर धरने पर बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी में बुधवार देर-शाम नारायण बाग के पास राय विहार कॉलोनी में घंटों फैमिली ड्रामा चला। ससुराल के बाहर बहू अपनी तीन साल की बेटी को गोद में लेकर धरने पर बैठ गई। अंदर से घर में सास ने ताला बंद कर लिया। दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर शुरू हो गए। 
विज्ञापन


बहू का आरोप है कि वह लोग उसे घर से बाहर निकालकर पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं वहीं, उसकी सास का कहना था कि बहू उसके बेटे की हत्या की साजिश रच रही है। वह उसे अपने घर में नहीं रखेगी। 
विज्ञापन


काफी देर तक चले ड्रामे के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। हंसारी निवासी वर्षा राय (30) ने बताया करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी रवि राय से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

रवि का दूसरी युवती से अफेयर
शादी के बाद एक युवती ने कॉल करके बताया कि वह रवि की पहली पत्नी है। उसके बाद रवि का दूसरी युवती से अफेयर हो गया। वह उससे शादी करना चाहता है। उसके मां-बाप उसका साथ रहे हैं। उसको बेटी होने पर वह लोग उसे घर से बाहर करना चाहते हैं। 

 

'बहू ससुराल में नहीं रहती'
वह मायके गई थी। सोमवार को वह जब वापस लौटी तब उसे अंदर नहीं आने दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर समझौता हो गया। बुधवार को पति उसे बाहर छोड़कर भाग गया वहीं, वर्षा की सास राजकुमारी का आरोप है कि बहू ससुराल में नहीं रहती। 

 

वह अक्सर मायके में रहती है। वह उसके बेटे की हत्या की साजिश रच रही है। उसका एक मेसेज भी उन्होंने पढ़ा है, इसमें बेटे को गोली मारने की बात लिखी गई है।

 

हंगामे की पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उनको शांत कराया। निरीक्षक रवि श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। नियमानुसार आगे कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed