{"_id":"6015b00d8ebc3e543e22b6e1","slug":"jhansi-exam-center-list-students-dislike-jhansi-news-jhs187335598","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं किलोमीटरों की दूरी, तो कहीं क्षमता से अधिक आवंटित हो गए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं किलोमीटरों की दूरी, तो कहीं क्षमता से अधिक आवंटित हो गए परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तय किए गए परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची जारी होने के बाद विद्यालयों की ओर से आपत्तियां दाखिल की गई हैं। कई विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र दूर होने का हवाला देकर आपत्ति दर्ज कराई है, तो कहीं क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित होने से परीक्षा कराने में दिक्कत की बात कही गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आपत्तियों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसे लेकर नौ फरवरी तक जिला स्तरीय समिति निर्णय लेगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 228 विद्यालयों के मुकाबले 81 परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची जारी की थी। इसके बाद विद्यालयों से 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। जिसे लेकर शनिवार तक विभाग को 36 विद्यालयों की ओर से आपत्तियां मिलीं। जय बजरंग इंटर कॉलेज सकरार के प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय का परीक्षा केंद्र 25 किमी दूर महावीर इंटर कॉलेज रानीपुर में बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। जिसमें कहा गया कि हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को सुबह 7.30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचने में दिक्कत होगी। इसके साथ ही कई विद्यालयों में क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन होने की आपत्ति दर्ज कराई गई। उधर, कई विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग करते हुए अपना आवेदन दिया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर फैसला लेगी। जिसमें हर आपत्ति को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद बोर्ड स्तर से परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होगी। डीआईओएस डॉ. कोमल सिंह यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियां आई हैं। जिनका निस्तारण नौ फरवरी तक करा दिया जाएगा।