फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Even after 36 hours there was no clue of laborer who jumped in Betwa

Jhansi: 36 घंटे बाद भी बेतवा में कूदे मजदूर का नहीं लगा सुराग, छापा मारने पहुंची टीम को देख लगाई थी छलांग

Sun, 08 Jan 2023 04:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Jan 2023 04:48 PM IST
सार

जालौन जिले के थाना आटा के ग्राम कुरैना निवासी राजबहादुर (59) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जबकि, शनिवार को पूरा दिन मछुआरे व ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे रहे।

विज्ञापन
Jhansi Even after 36 hours there was no clue of laborer who jumped in Betwa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बालू के अवैध खनन की सूचना पर शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एरच में स्थित डेरा घाट पर छापा मारा था। उस वक्त वहां तीन मजदूर बैठकर आग से ताप रहे थे। टीम को देखकर तीनों ने बेतवा नदी में छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन


नदी में कूदने वालों में से दो मजदूर नदी में तैरते हुए बाहर आ गए थे और वह सुबह अपने गांव पहुंच गए थे। लेकिन, जालौन जिले के थाना आटा के ग्राम कुरैना निवासी राजबहादुर (59) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जबकि, शनिवार को पूरा दिन मछुआरे व ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे रहे। रविवार को भी सुबह से तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed