फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Electricity department employee beaten up, bike also damaged, police got him admitted

Jhansi: बिजली विभाग के कर्मचारी की पिटाई, बाइक भी तोड़ी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया भर्ती

Sun, 07 Sep 2025 12:52 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 07 Sep 2025 12:52 PM IST
सार

गुरसरांय में लाइन ठीक करने जा रहे बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी की घात लगाकर बैठे शख्स ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Jhansi: Electricity department employee beaten up, bike also damaged, police got him admitted
अस्पताल में इलाज कराता घायल कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरसरांय में लाइन ठीक करने जा रहे बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी की घात लगाकर बैठे शख्स ने पिटाई कर दी। यही नहीं उसकी बाइक भी तोड़ दी गई। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब मौके पर जाकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे की वजह और हमलावर की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


थाना गुरसरांय इलाके में अचोसा निवासी प्रेम नारायण कुशवाहा (28) पुत्र राम प्रसाद बढ़वार फीडर पर कार्यरत हैं। सुबह लगभग 6 बजे गुराई बाजार के पास पावर हाउस की ओर से वह लाइन ठीक करने के लिए जा रहे थे। पावर हाउस के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जान बचाने के लिए घायल प्रेम नारायण किसी तरह पावर हाउस के अंदर भागे। जहां मौजूद विद्युत कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित किया और तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन



अवर अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर घायल प्रेमनारायण को स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है उसके सर ओर पीठ पर चोट के निशान है मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि सुबह विद्युत कर्मी के साथ मारपीट की तहरीर मिली थी जिसको लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले की जाच कर दोषी पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed