फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi electricity

सर्दी में भी झटका देने लगी बिजली

Thu, 19 Jan 2017 01:11 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 19 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
jhansi electricity
बिजली - फोटो : demo pic
सर्दी अभी खत्म भी नहीं हुई है कि मुन्नालाल सब स्टेशन की हाइटेंशन लाइन ने झटका देना शुरू कर दिया है। बुधवार को खोड़न नहर के पास इस लाइन के तार टूटने से सात घंटे तक बिजली गुल रही। अगर, यही हाल रहा तो मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र के लोगों के लिए गर्मियां काटना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह पौने सात बजे हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से आने वाली हाइटेंशन लाइन के तीन खंभों के तार ग्राम खोड़न नहर के पास जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ और इसके पहले ही बिजली बंद हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारी फाल्ट का पता कर सके। इसके बाद अवर अभियंता प्रमोद कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने काम शुरू किया। यह काम दोपहर बाद एक बजकर बीस मिनट पर पूरा हो सका। इसके बाद बिजली को चालू कर दिया गया। बिजली न आने से कई क्षेत्रों की जलापूर्ति भी प्रभावित रही। साथ ही लोग सर्दी में गरम पानी को भी तरस गए। अन्य बिजली से जुड़े कार्यों में भी व्यवधान रहा।
विज्ञापन


मामला क्या है -
हंसारी पावर हाउस से आने वाली सप्लाई को अलग-अलग हाइटेंशन (33 केवीए) लाइनों की मदद से महानगर में बने तेरह विद्युत सब स्टेशन के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। इनमें मुन्नालाल सब स्टेशन से सबसे अधिक बीस हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इस सब स्टेशन पर रखे 25 एमवीए क्षमता के चार ट्रांसफार्मरों से ग्यारह फीडर जुड़े हैं। सब स्टेशन से शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा वीआईपी इलाके, सर्किट हाउस, विकास भवन समेत कई महत्वपूर्ण विभाग, डीएम समेत कई अफसरों के बंगले, तीन पानी की टंकियां जुड़ी हुई हैं। शहर की लगभग एक लाख आबादी का बोझ इस सब स्टेशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बदहाल ‘मुन्नालाल’
मुन्नालाल सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति का सबसे बुरा हाल है। दरअसल, हंसारी से आने वाली हाइटेंशन लाइन पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर आदि क्षेत्रों व जंगल से तकरीबन 21.5 किलोमीटर की दूरी तय कर मुन्नालाल सब स्टेशन तक पहुंचती है। ऐसे में लाइन में फॉल्ट आने पर उसे तलाशने में घंटों लग जाते हैं। चूंकि, यह लाइन 40 साल पुरानी हो चुकी है, इस कारण तार भी जर्जर हो चुके हैं। गर्मियों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। आए दिन फॉल्ट की समस्या को देखते हुए विभाग ने मार्च- 2010 में हंसारी से मुन्नालाल तक दूसरी विद्युत लाइन बिछाने की योजना तैयार की थी। मगर, आज तक यह योजना साकार नहीं हो सकी है। दो साल पहले 237 करोड़ की स्काडा योजना के अंतर्गत काम शुरू किया गया, मगर कंपनी अधिकारियों व विभागीय अफसरों की अनदेखी के कारण नई लाइन में अभी तक खंभे लगने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है।

यह है नई योजना
नई विद्युत लाइन को हंसारी से जेल चौराहा होकर हाइड्रिल कॉलोनी में बन रहे नए सब स्टेशन तक लाया जाएगा। इस नए सब स्टेशन की लाइन को मुन्नालाल सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि नई लाइन का सर्वे हो गया है। मार्च के आखिर तक इस लाइन को बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे बाद मुन्नालाल सब स्टेशन पर बिजली की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही मुन्नालाल की पुरानी 33 केवीए लाइन को विकल्प के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा।


यहां रही बत्ती गुल
मुन्नालाल सबस्टेशन से निकले ग्यारह फीडरों से मिशन कंपाउंड, सर्किट हाउस, पठौरिया, बंसल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, इंद्रपुरी कॉलोनी, अंदर-बाहर दतिया गेट, नई बस्ती, राई का ताजिया, अलीगोल, मुकरयाना, गंधीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, गोला कुआं, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, तहसील, बाबूलाल कारखाना, आशिक चौराहा, बीकेडी आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं। बुधवार को इन सभी क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed