{"_id":"6a12ab879acfb01542071806","slug":"jhansi-electrician-electrocuted-while-repairing-an-11-kv-line-fireball-falls-from-pole-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 11 केवी लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से बिजलीकर्मी की मौत, आग का गोला बन गिरा पोल से नीचे; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 11 केवी लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से बिजलीकर्मी की मौत, आग का गोला बन गिरा पोल से नीचे; वीडियो
Sun, 24 May 2026 01:14 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 24 May 2026 01:14 PM IST
सार
आधी रात को 11 केवी बिजली लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। उसे गंभीर रूप से झुलसा देख साथ में गए उसके साथी भी भाग निकले।
विज्ञापन
रोहित राजपूत की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीपरी बाजार के अठोंदना रोड में शनिवार आधी रात को 11 केवी बिजली लाइन की मरम्मत के लिए चढ़े बिजली कर्मी रोहित राजपूत (32) की करंट लगने से मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से वह आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा। उसे गंभीर रूप से झुलसा देख साथ में गए उसके साथी भी भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से रोहित को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
नाइट शिफ्ट में कर रहा था काम
थाना रक्सा के ढिकौली गांव निवासी रोहित पुत्र हेमराज बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। इन दिनों नंदनपुरा पावर हाउस में उसकी ड्यूटी थी। शनिवार रात नाइट शिफ्ट में वह काम कर रहा था। रात करीब 11.30 बजे अठोंदना में 11 केवी लाइन खराबी की सूचन मिली थी। इसे ठीक करने के लिए रोहित को वहां भेजा गया था। रोहित एक कर्मचारी के साथ ट्रॅाली लेकर वहां पहुंचा था। पोल पर चढ़ने से पहले रोहित ने एसएसओ को फोन करके लाइन पर काम शुरू करने बात बताई। इसके बाद पोल पर चढ़कर वह मरम्मत करने लगा।
आग का गोला बनकर पोल से जमीन पर गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद ही लाइन चालू हो गई। लाइन चालू होते ही रोहित कंरट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से झुलस जाने से नीचे गिरकर तड़पने लगा। उसके साथी यह देखकर भाग निकले। आसपास के लोग यह देखकर घटना स्थल की ओर दौड़े। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक कंरट लगने से युवक की मौत हुर्ठ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बिजली खंभे पर काम करने के दौरान हुए हादसे का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन