फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Eight-year-old boy dies after drowning in a canal, accident creates chaos in the family

Jhansi: नहर में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत, हादसे से परिवार में मचा कोहराम

Thu, 14 May 2026 02:09 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 14 May 2026 02:09 PM IST
सार

मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि लगभग चार महीने पहले बालक के पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। मृतक बालक के एक भाई और एक बहन हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Eight-year-old boy dies after drowning in a canal, accident creates chaos in the family
नहर में डूबने से मासूम की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को समथर थाना इलाके के ग्राम सजाखोरी में आठ वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम सजाखोरी निवासी स्व. राजकुमार का आठ वर्षीय पुत्र योगेंद्र बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से शौच के लिए निकला था। इसी दरम्यान वह नगर में आज गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नहर से निकाला और आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. संगुल तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि लगभग चार महीने पहले बालक के पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। मृतक बालक के एक भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर समथर थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। वहीं, उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। पीड़ित परिवार को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed