{"_id":"63198c65a8e4216e455ff25c","slug":"jhansi-eight-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-dj-vehicle-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: डीजे वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत, गणेश विसर्जन कार्यक्रम में कर रहा था डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: डीजे वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत, गणेश विसर्जन कार्यक्रम में कर रहा था डांस
Thu, 08 Sep 2022 12:02 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:02 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को मोहल्ले के लोग गणेश विसर्जन के लिए गए थे। मोहल्ले के बच्चे एवं आस-पास के लोग डांस कर रहे थे। डीजे के साथ ही रामू जोगी निवासी वार्ड नंबर छह का पुत्र हरसू भी चल रहा था। डांस करते-करते वह डीजे वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओरछा के नरिया मोहल्ले में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को मोहल्ले के लोग गणेश विसर्जन के लिए गए थे। मोहल्ले के बच्चे एवं आस-पास के लोग डांस कर रहे थे। डीजे के साथ ही रामू जोगी निवासी वार्ड नंबर छह का पुत्र हरसू (8) भी चल रहा था। डांस करते-करते वह डीजे वाहन की चपेट में आ गया लेकिन, डीजे की तेज आवाज होने की वजह से उसकी चीख अन्य लोग सुन नहीं सके।
विज्ञापन
डीजे वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। हरसू को घायल देखकर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई।