फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Eight people have been named in the fraudulent sale deed of municipal corporation land

Jhansi: नगर निगम की जमीन का बैनामा कर देने में आठ नामजद, पिछले 32 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा

Sat, 21 Feb 2026 11:27 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 21 Feb 2026 11:27 AM IST
सार

जांच में सामने आया कि यह भूमि राजस्व अभिलेखों में श्रेणी 6-1/अकृषि भूमि (जलमग्न) के रूप में दर्ज है। वर्ष 1991 से 2023 के बीच 32 साल के दौरान कई बार 95 नंबर की भूमि के हिस्सों के अलग बैनामे किए गए। 

विज्ञापन
Jhansi: Eight people have been named in the fraudulent sale deed of municipal corporation land
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

आंतिया तालाब के पास स्थित सरकारी जमीन का फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैनामा करके खरीद-फरोख्त करने का खेल चल रहा था। पिछले 32 साल से यह खेल चल रहा था। फर्जीवाड़े के आरोप में नगर निगम प्रशासन ने आठ के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



नगर निगम के लेखपाल राजीव राजपूत ने तहरीर के जरिये पुलिस को बताया कि सिविल स्थित खाता संख्या 95 की भूमि, आंतिया तालाब के नाम से सरकारी संपत्ति के तौर पर दर्ज है। कुछ लोगों ने इसे निजी बताते हुए अलग-अलग समय पर फर्जी बैनामा कर दिया। जांच में सामने आया कि यह भूमि राजस्व अभिलेखों में श्रेणी 6-1/अकृषि भूमि (जलमग्न) के रूप में दर्ज है। वर्ष 1991 से 2023 के बीच 32 साल के दौरान कई बार 95 नंबर की भूमि के हिस्सों के अलग बैनामे किए गए। कुछ बैनामे उस समय भी कर दिए गए, यह मामला हाईकोर्ट में था। इसके बावजूद जमीन के बैनामे किए गए।
विज्ञापन



इन पर हुआ मामला दर्ज
लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने विक्रेता जगदीश मिश्रा निवासी महाराष्ट्र, किरण चढ्ढा निवासी मेंहदी बाग, विनोद कुमार चढ्ढा निवासी मेंहदीबाग, अनिल कुमार मिश्रा निवासी ग्वालियर रोड, मुन्नी राजा निवासी उज्यान, मोंठ, आदर्श सिंह निवासी उज्यान, सुशीला मिश्रा निवासी कोंच, राघवेंद्र सिंह निवासी हवेलीपुरा, चिरगांव समेत अज्ञात बैनामा करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने सरकारी भूमि को अपनी बताकर नगर निगम को चपत लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी हो चुकी प्राथमिकी 
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके विवेचना शुरू करा दी गई है। राजस्व अभिलेख, न्यायालय के आदेश और बैनामों की सत्य प्रतियां की पड़ताल कराई जाएगी। इसके पहले भी इस जमीन पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ पहले भी प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed