{"_id":"6a9b9ba206c52c28d806fa55","slug":"jhansi-eight-arrested-at-a-gambling-den-in-talpura-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तालपुरा में जुए के फड़ से आठ गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर भाग निकले कई युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तालपुरा में जुए के फड़ से आठ गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर भाग निकले कई युवक
Sat, 05 Sep 2026 10:03 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:03 AM IST
सार
जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही युवकों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग वहां से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने आठ युवकों को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबाद पुलिस ने तालपुरा में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,350 रुपये और जुए की फड़ से 8,800 रुपये एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पुलिस को तालपुरा में नेहरू पार्क जाने वाले रास्ते के पास वाली गली में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। थोड़ी देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग वहां से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने आठ युवकों को घेरकर पकड़ लिया। इनमें शिवम अहिरवार (22), जितेंद्र वाल्मीकि (30), योगेश अहिरवार (25), प्रवीण वाल्मीकि (23), सूरज वंशकार (27), राहुल वर्मा (34), आकाश वंशकार (25) और सागर वाल्मीकि (32) शामिल हैं। यह सभी तालपुरा के झाड़ू वाली गली के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।