फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi DM wrote song to increase voting percentage playback singer Asit Tripathi gave voice to jago e jhansi ke parijan song

जागो ऐ झांसी के प्रियजन: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए डीएम ने लिखा गीत, प्लेबैक सिंगर असित त्रिपाठी ने दी आवाज

Sat, 15 Jan 2022 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 05:07 PM IST
सार

सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया यह ऑडियो सोशल मीडिया के जरिए अधिक से अधिक लोगों के पास पहुंचाया जाएगा। ताकि शत प्रतिशत मतदान हो सके। ऑडियो को सुनकर लोगों ने कहा कि इसका काफी असर होगा। इसे मतदान जागरूकता अभियान में बजाना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Jhansi DM wrote song to increase voting percentage playback singer Asit Tripathi gave voice to jago e jhansi ke parijan song
मतदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल में जनपद में विधानसभा चुनाव-2022 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना जिला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। कैसे कोरोना संक्रमण के भय को दूर करते हुए मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाया जाए, इसके लिए प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार चुनाव के प्रति बेहद संवेदनशील दिखाई दे रहे हैं। स्वच्छ, शांतिपूर्वक और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उन्होंने मतदान जागरुकता के लिए गीत भी लिखा है। जिसे बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर असित त्रिपाठी ने आवाज दी है। 
विज्ञापन


तकरीबन एक मिनट 28 सेकंड के ऑडियो को फिल्मी स्टाइल में ही गाया गया है। जो सुनने में बेहद रोचक लग रहा है। खास बात यह है कि गीत की शुरुआती लाइन में 'जागो ऐ झांसी के प्रियजन, कर लो खुद से यह प्रण' है। इसमें बड़े, बूढ़े, जवान और दिव्यांग सभी को शामिल किया गया है। शत प्रतिशत मतदान की अपील करता हुआ यह गीत लोकतंत्र की जान भी बता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गीत कुछ इस प्रकार है :-

मतदान करो मतदान करो 
झांसी का रोशन नाम करो
जागो ऐ झांसी के प्रियजन
कर लो आज खुद से ये प्रण
चाहें बड़े-बूढ़े हों या जवान
महिला, दिव्यांग हों या किसान
सब लोग घर से बाहर निकलो
सबसे पहले मतदान कर लो
बढ़ाना है अगर झांसी की शान
कर लो आप शत-प्रतिशत मतदान
बढ़ेगी इससे झांसी की पहचान
लोकतंत्र की यही है जान
मतदान करो मतदान करो 
झांसी का रोशन नाम करो
मतदान करो मतदान करो 
झांसी का रौशन नाम करो….
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed