{"_id":"6a169465bbd045f6dd04a72f","slug":"jhansi-dm-orders-action-against-ae-and-clerk-found-absent-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, नदारद मिले एई और लिपिक पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: डीएम ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, नदारद मिले एई और लिपिक पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Wed, 27 May 2026 12:21 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 27 May 2026 12:21 PM IST
सार
डीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि आने वाले फरियादियों को पहले पानी पिलाएं फिर उनकी समस्या का तत्काल समाधान करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विकास भवन, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीएम गौरांग राठी ने सोमवार दोपहर में विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो एई और लिपिक नदारद मिले। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही खराब पड़े पंखों-कूलर और लाइट को सही करने का निर्देश जारी किया है। दो टूक शब्दों में कहा कि आने वाले फरियादियों को पहले पानी पिलाएं फिर उनकी समस्या का तत्काल समाधान करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
डीएम ने सबसे पहले जिला ग्राम विकास अभिकरण कार्यालय पहुंचे। यहां पर सिंचाई विभाग से सम्बद्ध एई अभिषेक प्रताप सिंह व अनूप कुमार सिंह अनुपस्थित मिले। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने नोटिस देने का निर्देश दिया। डीआरडीए कार्यालय के लेखक कक्ष का निरीक्षण करते हुए लेखाकार की जानकारी ली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय के निरीक्षण में डीसी अवकाश पर मिले।
लेखा सहायक कौशलेंद्र सिंह भी पटल से नदारद मिले। एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। समूह सखी मानदेय को जल्द से जल्द देने को कहा। सभी विभागों अनुभागों में गार्ड फाइल तैयार किए जाए, जिसमें शासनादेशों का संग्रह किया जाए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, डीडीओ सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, डीपीआरओ डॉ. बाल गोविंद श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।