फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: DM is unhappy with commercial tax and transport in the meeting, reprimanded for low collection compare

Jhansi: बैठक में वाणिज्य कर, परिवहन से डीएम नाराज, लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर लगाई फटकार

Thu, 07 Aug 2025 08:47 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 07 Aug 2025 08:47 PM IST
सार

मासिक समीक्षा बैठक में डीएम ने वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन एवं स्टाम्प रजिस्ट्रेशन विभाग के मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली बढ़ाए जाने के साथ जीएसटी चोरी और अवैध परिवहन रोकने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Jhansi: DM is unhappy with commercial tax and transport in the meeting, reprimanded for low collection compare
मासिक समीक्षा बैठक में डीएम व विभिन्न विभागों के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कर-करेत्तर एवं विविध देय सहित प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। जिसमें वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग एवं स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए इन्फोर्समेंट के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। फटकार लगाते हुए वसूली में प्रगति न होने पर प्रवर्तन कार्य को और संवेदनशील और गंभीरता से किए जाने के निर्देश दिए ताकि जीएसटी चोरी की संभावनाओं को रोका जा सके और वार्षिक लक्ष्य को भी पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


जीएसटी चोरी रोकने के निर्देश  
डीएम ने वाणिज्य कर विभाग की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रयास किए जाते तो वसूली इस माह और बढ़ाई जा सकती थी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनपद की सभी फर्मों का जीएसटी पंजीकरण कराना सुनिश्चित करने के साथ ही इन्फोर्समेंट की कार्यवाही के माध्यम से जीएसटी चोरी के प्रयासों को रोके जाने के निर्देश दिए। राज्य कर विभाग इस वर्ष का लक्ष्य 1671.19 करोड़ शासन द्वारा आवंटित किया गया है विभाग द्वारा जुलाई में 141.57 करोड़ के सापेक्ष मात्र 81.39 करोड़ की वसूली जो मासिक लक्ष्य से 60 करोड़ रुपए कम है, असन्तोष व्यक्त करते हुए वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश 
मालकर, वाहन कर, यात्री कर की समीक्षा करते हुए माह के लक्ष्य के सापेक्ष लगभग ₹ 06 करोड़ से अधिक कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शासन द्वारा प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए विभाग के सोर्स की जानकारी ली और प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश देते हुए कार्य करने की नसीहत दी। विभाग द्वारा माह के लक्ष्य 15.75 करोड़ के सापेक्ष 10.31 करोड़ वसूली पर असंतोष व्यक्त किया और वसूली को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाए जाने और ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य को पूरा वसूला जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर मदिरा पान करने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
समीक्षा के दौरान राज्य उत्पाद शुल्क (आबकारी) विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य से लगभग 08 करोड़ रुपए की कम वसूली होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने उपस्थित एसडीएम और आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा की प्रवर्तन कार्यों में भी तेजी लाएं ताकि वार्षिक लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने माह के लक्ष्य ₹54.76 करोड़ के सापेक्ष ₹45.81 करोड़ वसूली पर असंतोष व्यक्त किया और इसे बढ़ाए जाने के लिए प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में दुकानों के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर मदिरा पान करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

खनिज विभाग ने जुलाई माह में मारे 74 छापे, जमा कराए 27.15 लाख 
अलोह खनन तथा धातुकर्म विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र में बैरियर लगाकर लगातार रैंडमली वाहनों की चैकिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाए और ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के दौरान वाहन में माइंन टैक लगा न पाए जाने पर वाहन को सीज किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग द्वारा जारी आरसी की वसूली के भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। विभाग द्वारा माह में ₹22.46 करोड़ के सापेक्ष ₹13.38 करोड़ की वसूली को और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में माइंस इंस्पेक्टर नी बताया कि जुलाई माह में विभाग द्वारा 74 छापामार कार्यवाही की गयी, कार्यवाही में ₹27.15 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई, जो पिछले वर्ष से अधिक है।

ऊर्जा विभाग में मऊरानीपुर ग्रामीण ने वसूली से डीएम संतुष्ट
डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र मऊरानीपुर में वसूली में अच्छा कार्य होने पर संतोष व्यक्त किया। विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र के टॉप 10 बकाएदारों की सूची उपलब्ध कराएं ताकि बकाया राशि वसूली जा सके। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सुभाष चन्द्रा ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई माह में मऊरानीपुर ग्रामीण क्षेत्र का मासिक लक्ष्य ₹10.30 करोड़ के सापेक्ष ₹09.20 करोड़ की वसूली की गई। 
  
10 बड़े बकायादारों से वसूली
कर-करेत्तर एवं विविध देय की समीक्षा करते हुए डीएम ने उपस्थित समस्त उपजाधिकारियों को निर्देश दिए की क्षेत्र में जारी आरसी को वसूले जाने में तेजी लाएं, उन्होंने तहसील मोंठ में आबकारी विभाग की आरसी जो प्रशांत राजा पुत्र उदल सिंह ग्राम बसोना के नाम लगभग ₹ 37 लाख से अधिक की है, उसे एसडीएम मोंठ को जल्द-से-जल्द वसूले जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने समस्त तहसीलदारों को 10 बड़े बकायादारों के साथ अन्य बकायादारों पर भी फोकस करते हुए नायब तहसीलदार को सुबह सुबह बकाया दारों के घर भेजे जाने के निर्देश दिए ताकि बकाया धन राशि की वसूली की जा सकें।    


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, एसडीएम टहरौली गौरव आर्या, एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, एसडीएम मऊरानीपुर प्रदीप कुमार, एसडीएम गरौठा सुनील कुमार सहित व्यापार कर, आबकारी विभाग, खनिज विभाग,परिवहन , विभाग एंव समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed