{"_id":"60e8af1d8ebc3ee2201d979f","slug":"jhansi-division-tops-the-state-in-development-jhansi-news-jhs1991508142","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में झांसी मंडल प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में झांसी मंडल प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश सरकार के विकास एजेंडा के क्रियान्वयन में झांसी मंडल को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा प्रदेश के मंडलों की रैकिंग जारी की गई, जिसमें झांसी को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडे ने बताया कि पहली रैंक मिलने पर सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यों के मूल्यांकन के लिए त्रिस्तरीय समीक्षा की रणनीति पर काम किया गया। जो विभाग रैंकिंग में पिछड़े थे, उनको तीन दिन में सुधार के निर्देश दिए गए। सुधार होने पर फिर तीन दिन में फीडबैक लिया गया। मंडल स्तरीय अधिकारियों ने दूरभाष तथा व्यक्तिगत संपर्क कर सहयोग किया। धीरे- धीरे साप्ताहिक समीक्षा के दौरान सुधार दिखाई देने लगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कर्मचारियों के साथ इस प्रकार कार्य करें, ताकि स्वीकृत योजनाओं का जनहित में सफल क्रियान्वयन हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना, निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना, नहरों की सिल्ट सफाई, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, पांच हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की क्रियाशीलता, ऑपरेशन कायाकल्प, विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्य तथा मनरेगा में अच्छी उपलब्धि रही।