{"_id":"6a40d63facd0b482140ecb55","slug":"jhansi-district-level-trials-for-swimmers-begin-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तैराकों का जिला स्तरीय ट्रायल शुरू, जूनियर और सीनियर वर्ग के तैराक दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तैराकों का जिला स्तरीय ट्रायल शुरू, जूनियर और सीनियर वर्ग के तैराक दिखाएंगे दम
Sun, 28 Jun 2026 01:37 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:37 PM IST
सार
इसमें चयनित खिलाड़ियों को लखनऊ और वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
तरणताल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में जगह बनाने के लिए तैराकों की अग्नि परीक्षा 28 जून से शुरू होगी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम स्थित तरणताल में जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित होंगे। इसमें चयनित खिलाड़ियों को लखनऊ और वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जूनियर बालक-बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 28 जून की सुबह 10 बजे से होगा और मंडल स्तरीय ट्रायल 30 जून को होगा। चयनित खिलाड़ी तीन से पांच जुलाई तक लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
वहीं 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला तैराकों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल तीन जुलाई और मंडल स्तरीय ट्रायल चार जुलाई को होंगे। इन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 10 से 12 जुलाई तक वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष-महिला तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ट्रायल के लिए सभी प्रतिभागियों को आयु प्रमाणपत्र की छायाप्रति के साथ ट्रायल में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से भी अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ट्रायल में भेजने को कहा गया है।