झांसी: शव दफन होने की सूचना पर पुलिस ने कराई खोदाई, निकला जर्मन शेफर्ड कुत्ता
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:25 AM IST
सार
रक्सा के कोटखेरा गांव में खेत में शव दबे होने की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। पु्लिस ने जब खोदाई कराई तब उसके अंदर से जर्मन शेफर्ड कुत्ते का शव निकला, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शव दबे होने की सूचना पर खोदाई कराती पुलिस
- फोटो : संवाद