फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Despite the completion of the SIR, the names of 319 voters are found in three to five places

Jhansi: एसआईआर पूरा होने के बावजूद 319 मतदाताओं के तीन से पांच जगह नाम, प्रकाशित सूची में उजागर हुई गड़बड़ी

Mon, 18 May 2026 11:57 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 18 May 2026 11:57 AM IST
सार

एसआईआर कार्य के पूरा होने के बाद गरौठा, मऊरानीपुर एवं बबीना विधानसभा की प्रकाशित मतदाता सूची में 319 मतदाताओं के नाम तीन-पांच जगह तक दर्ज पाए गए। इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Despite the completion of the SIR, the names of 319 voters are found in three to five places
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन एसआईआर के पूरा होने के एक महीने बाद भी मतदाता सूची को लेकर तमाम तरह की विसंगतियां सामने आ रही हैं। एसआईआर कार्य के पूरा होने के बाद गरौठा, मऊरानीपुर एवं बबीना विधानसभा की प्रकाशित मतदाता सूची में 319 मतदाताओं के नाम तीन-पांच जगह तक दर्ज पाए गए। इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने दिसंबर-अप्रैल माह के बीच विधानसभा मतदाता सूची के लिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चलाया। आयोग का दावा था कि इस अभियान की मदद से मतदाता सूची में कई बार शामिल नाम, मृतक को हटाकर वास्ताविक निर्वाचक नामावली तैयार की जाएगी लेकिन, करीब चार महीने की मैराथन मेहनत के बाद जो मतदाता सूची प्रकाशित की गई उसमें कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। गरौठा, बबीना और मऊरानीपुर की निर्वाचक नामावली 2026 में एक ही नाम और फोटो से जुड़ी कई प्रविष्टियां सामने आईं हैं। उपलब्ध नई सूची के आधार पर 136 नाम गरौठा विधानसभा, बबीना विधानसभा में 131 एवं मऊरानीपुर विधानसभा में 119 नाम ऐसे पाए गए जिनमें एक नाम, एक पिता या पति के नाम और कुछ मामलों में एक ही फोटो के साथ अलग-अलग वोटर आईडी नंबर दर्ज हैं। इस तरह तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 350 से अधिक दोहराव वाले रिकॉर्ड बताए गए हैं। गरौठा विधानसभा क्षेत्र में समथर, देवरा बुजुर्ग और गुरसराय क्षेत्र से सर्वाधिक दोहराव के मामले सामने आए हैं। समथर भाग-4 में उषा दीपूपाल के नाम पर पांच अलग-अलग वोटर आईडी दर्ज हैं। वहीं राहुल कुंदन के नाम पर भी छह प्रविष्टियां सामने आई हैं। बबीना विधानसभा क्षेत्र में खैलार भाग-1 में सर्वाधिक डुप्लीकेट एंट्री मिली है। यहां अंजली पटेल, कुसुमा, कल्पना, परशुराम और प्रियंका समेत कई नाम दो-दो बार दर्ज बताए गए। कुछ मामलों में फोटो दोहराव की बात भी सामने आई है। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पसराई बूथ पर साधना मोहित कुमार के नाम पर पांच क्रमांक दर्ज हैं। कुरैचाना बूथ पर ज्योति रामलाल के नाम पर चार वोटर आईडी, मैलौनी क्षेत्र में अशोक धनीराम के नाम पर तीन प्रविष्टियां मिली है। सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव का कहना है कि चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है वहीं, एडीएम प्रशासन शिवप्रसाद शुक्ला का कहना है कि तमाम आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई है, जो आपत्तियां आई थीं उनको निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed