फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Deputy Speaker Election: BJP councillors meet Mayor

Jhansi: भाजपा पार्षदों ने मेयर से की मुलाकात, बोले- जल्द हो उपसभापति का चुनाव

Sat, 01 Nov 2025 08:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 01 Nov 2025 08:45 AM IST
सार

मौजूदा समय में कार्यकारिणी में 12 सदस्य हैं, इसमें 10 भाजपा के हैं। संख्या बल अधिक होने के कारण भाजपा का ही उपसभापति चुना जाना है। मगर पांच महीने बीतने वाले हैं और अब तक उपसभापति का चुनाव नहीं हो पाया है। इससे पार्षदों में असंतोष है।

विज्ञापन
Jhansi Deputy Speaker Election: BJP councillors meet Mayor
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के उपसभापति का चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को मेयर से मुलाकात की। पार्षदों ने कहा कि बहुत समय बीत गया है। अब जल्द उपसभापति का चुनाव करा लिया जाए। नवंबर के पहले हफ्ते में चुनाव कराने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


नौ जून को नगर निगम की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ था। छह पदों पर हुए निर्वाचन में भाजपा के पांच और एक निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज कर कार्यकारिणी में जगह बनाई थी। मौजूदा समय में कार्यकारिणी में 12 सदस्य हैं, इसमें 10 भाजपा के हैं। संख्या बल अधिक होने के कारण भाजपा का ही उपसभापति चुना जाना है। मगर पांच महीने बीतने वाले हैं और अब तक उपसभापति का चुनाव नहीं हो पाया है। इससे पार्षदों में असंतोष भी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार के साथ संगठन की बैठक में भी पार्षद ये मुद्दा उठा चुके हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को महापौर बिहारी लाल आर्य कार्यालय पहुंचे तो भाजपा पार्षदों ने उनसे मुलाकात की। पार्षदों ने कहा कि उपसभापति का चुनाव बहुत पहले हो जाना चाहिए था। सभी पार्षद उपसभापति का चुनाव कराने के पक्ष में हैं। लिहाजा जल्द ही चुनाव करवा लिया जाए। मेयर ने जल्द तिथि घोषित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसभापति का सबसे छोटा होगा कार्यकाल
बताया गया कि उपसभापति का इस बार का कार्यकाल सबसे छोटा होगा। इससे पहले अप्रैल 2022 में उपसभापति चुने गए भरत सेन को आठ महीने का कार्यकाल मिला था। जबकि,  इस बार के उपसभापति का कार्यकाल करीब सात महीने का ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed