फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Death while bathing in a pond after drinking alcohol

Jhansi: शराब पीकर तालाब में नहाने गया शख्स नहीं निकला... सुबह गोताखोरों ने निकाला शव

Sun, 10 Aug 2025 05:51 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 10 Aug 2025 05:51 PM IST
सार

नासिर ने बताया दोनों ने सीढ़ियों पर बैठकर शराब पी और तालाब में नहाने लगे। वह सीढ़ियों पर आकर लेट गया और बच्चन नहाता रहा। इसके बाद वह नशे में कब सो गया उसे नहीं पता।
 

विज्ञापन
Jhansi: Death while bathing in a pond after drinking alcohol
तालाब के पास खड़ी पुलिस और ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

समथर नगर पालिका परिषद के निर्माणाधीन तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला कटरा निवासी बच्चन खान उम्र करीब 38 वर्ष एटा मैनपुरी में हाथ ठेला पर पानीपुरी बेचने का काम करता था। सावन के त्योहार पर वह तीन दिन पूर्व ही घर आया था। शनिवार की शाम करीब 4 बजे वह बाजार जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि रास्ते से गुजरते समय उसने देर शाम बच्चन को एक व्यक्ति के साथ तालाब की सीढ़ियों पर बैठे देखा था। जब परिजन तालाब पर पहुंचे तो कांशीराम कॉलोनी निवासी नासिर खान तालाब की सीढ़ियों पर सोता हुआ मिला। जब उससे बच्चन के बारे में पूछा गया तो उसने बताया उसने और बच्चन ने सीढ़ियों पर बैठकर शराब पी और तालाब में नहाने लगे। वह सीढ़ियों पर आकर लेट गया और बच्चन नहाता रहा इसके बाद वह नशे में कब सो गया उसे नहीं पता।
विज्ञापन


आनन-फानन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड और स्थानीय गोताखोर बुलवाकर रात में तालाब के अन्दर खोजबीन कराई। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार की सुबह गोताखोरों की मदद से तालाब से मृतक बच्चन का शव बरामद हो गया। घटना की सूचना पर एसडीएम अवनीश तिवारी एवं सीओ अजय श्रोतिय मौके पर पहुंचे और घटना का संज्ञान लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है । एसडीएम अवनीश कुमार का कहना है कि शनिवार रात एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली थी पुलिस की छानबीन में जानकारी मिली कि वह तालाब में डूब गया है उसका शव तालाब में है। शव को निकाल कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed