फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Death certificate was not made for seven months

Jhansi: सात महीने से नहीं बना था मृत्यु प्रमाणपत्र, धरना दिया तो नगर निगम ने साढ़े तीन घंटे में थमा दिया

Sat, 17 Jan 2026 09:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 17 Jan 2026 09:05 PM IST
सार

संजीव ने कहा कि जब तक मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनता है वह धरना जारी रखेंगे। इसके बाद जिस मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक से दूसरे कार्यालय में चक्कर काटने पड़ रहे थे वह साढ़े तीन घंटे में बनकर मिल गया।

विज्ञापन
Jhansi: Death certificate was not made for seven months
निगम के बाहर धरने पर बैठे पार्षद। - फोटो : संवाद

विस्तार

मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक से दूसरे कार्यालय के चक्कर काटकर थकने के बाद शनिवार को वार्ड 59 के पार्षद नगर निगम में धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में कुछ और पार्षद भी आ गए। जो प्रमाणपत्र सात महीने से नहीं बना था वो साढ़े तीन घंटे में मिल गया। इस पर पार्षद ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



सात महीने पहले किया था आवेदन
26 फरवरी 2024 को सदर बाजार निवासी कमला की मौत हो गई थी। उनके परिजनों की ओर से सात महीने पहले नगर निगम में मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। वार्ड 59 के पार्षद संजीव गुप्ता ने बताया कि वह लगातार नगर आयुक्त और एसडीएम सदर के कार्यालय के चक्कर काट रहे थे लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा था। शनिवार को वह नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में पार्षद उमेश जोशी और पार्षद सिद्धार्थ अहिरवार भी आ गए।
विज्ञापन


धरना दिया तो मिला प्रमाण पत्र
संजीव ने कहा कि जब तक मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनता है वह धरना जारी रखेंगे। इसके बाद जिस मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए एक से दूसरे कार्यालय में चक्कर काटने पड़ रहे थे वह साढ़े तीन घंटे में बनकर मिल गया। पार्षद ने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में भी कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन के बाद तय समय सीमा में प्रमाणपत्र मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



धरना देते पार्षद...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed