फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Dead body of a youth found near railway track, told mother on phone - cook food, I am coming

Jhansi: रेलवे पटरी किनारे मिला युवक का शव, फोन पर मां से कहा- खाना बना दो, थोड़ी देर में आ रहा

Sun, 28 Sep 2025 09:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 28 Sep 2025 09:46 PM IST
सार

रात करीब 11 बजे फोन पर मां से कहा कि खाना बना दो, थोड़ी देर में आता हूं। देर रात विकास के वापस न आने पर पिता ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।

विज्ञापन
Jhansi: Dead body of a youth found near railway track, told mother on phone - cook food, I am coming
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बबीना स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे रविवार सुबह 21 वर्षीय विकास शाक्या का शव पड़ा मिला। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा होटल में सेफ का काम करता था। शनिवार शाम वह मां से 20 रुपये लेकर दोस्तों के साथ गया था। इसके बाद अगली सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। पिता ने बेटे की मौत पर शंका जाहिर की है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा नगरा में रहने वाला विकास पुत्र राकेश शाक्या होटल में सेफ था। परिजनों की माने तो वह वर्तमान में मुरैना के एक रिसोर्ट में काम कर रहा था। रक्षाबंधन पर वह घर आया था। इसके बाद काम पर नहीं गया। इस बीच परिजनों को बताए बिना वह रात-रात भर घर से लापता रहने लगा। दो दिन पहले भी उसका हाट के मैदान में पड़ोसी व उसके मौसेरे भाई से झगड़ा हो गया था। पिता राकेश के अनुसार, शनिवार को विकास अपनी मां भारती से 20 रुपये लेकर घर से निकला और दोस्तों के साथ गया था।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे फोन पर मां से कहा कि खाना बना दो, थोड़ी देर में आता हूं। देर रात विकास के वापस न आने पर पिता ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। सुबह 7 बजे कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस बीच पड़ोसी ने सूचना दी कि विकास का शव बबीना स्टेशन के पास पटरी किनारे पड़ा है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। जीआरपी इंस्पेक्टर झांसी राहुल सिंह ने संदेह जताया कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed